Nepal Flood : 'घबराओ मत, हम बचाने आए हैं...' त्रिशूली टनल में फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिश तेज

Updated:
विज्ञापन

त्रिशूली नदी के पास रेस्क्यू किए जाते लोग (PC : ANI)

नेपाल की भीषण बाढ़ के बीच त्रिशूली-3A हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट की सुरंग से इंसानी आवाजें सुनाई दी हैं. इन आवाजों ने बचाव दलों का हौसला बढ़ाया है और फंसे लोगों को बचाने के लिए अभियान और तेज कर दिया गया है. बाढ़ से अब तक 1252 लोगों की जान जा चुकी है.

विज्ञापन

Nepal Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बीच नुवाकोट के त्रिशूली-3A हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट की सुरंग से इंसानी आवाजें सुनाई दी हैं. सुरंग के भीतर फंसे लोगों की आवाजें मिलने के बाद नेपाली सेना और आर्म्ड पुलिस फोर्स ने अपना रेस्क्यू ऑपरेशन और तेज कर दिया है, जिससे उनके जिंदा बचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1252 पहुंच गई हैं. वहीं 5 हजार से ज्यादा अब भी लापता बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन

अंधेरी सुरंग से आई जिंदा होने की आवाज

नेपाल में भीषण बाढ़ और मलबे की मार झेल रहे त्रिशूली-3A हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट से एक राहत भरी खबर सामने आई है. द काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार प्रोजेक्ट की टनल के अंदर फंसे लोगों की आवाजें रेस्क्यू टीम को सुनाई दी हैं. राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद और पेशे से इंजीनियर श्रीराम न्यौपाने ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि टनल के भीतर से इंसानों के बोलने की आवाजें साफ सुनी गई हैं, जिसके बाद सेना और पुलिस के जवानों ने सुरंग के भीतर दाखिल होकर राहत काम को दोगुना तेज कर दिया है.

'घबराओ मत, हम आ गए हैं'... अंदर से आया जवाब- 'ओके'

सांसद श्रीराम न्यौपाने के मुताबिक, रेस्क्यू टीम को टनल के अंदर एक से ज्यादा लोगों के बोलने की आवाजें सुनाई दी हैं. जब बचाव दल के जवानों ने सुरंग के मुहाने से जोर से आवाज लगाई, "घबराओ मत, हम तुम्हें बचाने के लिए आ गए हैं," तो अंदर मलबे में फंसे लोगों ने जवाब में कहा, "ओके." मलबे के बीच से यह आवाज सुनना राहत टीमों के लिए बड़ा हौसला साबित हुआ है.

सेना और पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत

टनल से लोगों की प्रतिक्रिया मिलने के बाद नेपाली सेना और आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) के जवान तेजी से सुरंग के अंदर रास्ता साफ करने में जुट गए हैं. श्रीराम न्यौपाने ने कहा कि बाढ़ के इतने दिनों बाद भी सुरंग से लोगों की आवाजें आना एक बेहद सकारात्मक और उम्मीद जगाने वाला संकेत है. राहत दल अब बेहद सावधानी से मलबा हटा रहे हैं ताकि अंदर फंसे लोगों को बिना किसी नुकसान के जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.


ये भी पढ़ें: MP Weather Aaj Ka Mausam: 4 सितंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola