Nepal Flood Rescue VIDEO : 9 दिन बाद सुरंग से निकली जिंदगी, अंदर से आई आवाज और फिर शुरू हुआ रेस्क्यू, वीडियो में देखें पूरा ऑपरेशन
नेपाली आर्मी द्वारा रेस्क्यू किए जाने की तस्वीर (PC : PTI)
नेपाल में बाढ़ के बाद त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर परियोजना की सुरंग में फंसे दो लोगों को 9 दिनों के बचाव अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बचाव दल ने सुरंग के अंदर से आवाजें आने के बाद जीवन बचाने के लिए तुरंत कार्रवाई की.
Nepal Flood Rescue VIDEO : नेपाल में बाढ़ के बाद सुरंगों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है. शुक्रवार, 4 सितंबर को त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर परियोजना की सुरंग से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. दोनों करीब 9 दिनों से सुरंग के अंदर फंसे हुए थे. नेपाली आर्मी ने अपने एक्स पोस्ट में रेस्क्यू का वीडियो जारी किया है.
सुरंग के अंदर से सुनाई दी आवाज, फिर बढ़ी रेस्क्यू टीम
रेस्क्यू टीम को सुरंग के भीतर से कुछ आवाजें सुनाई दीं. इसके बाद बचावकर्मियों ने अंदर मौजूद लोगों से बात करने की कोशिश की. टीम ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि “घबराइए नहीं, हम आपको बचाने आए हैं.” अंदर से जवाब मिलने के बाद यह साफ हो गया कि सुरंग में लोग अभी जीवित हैं.
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद और इंजीनियर श्री राम नेउपाने के मुताबिक, सुरंग से बचाए गए लोगों की पहचान मैकेनिकल फोरमैन संजय साह और मैकेनिकल सुपरवाइजर कबीर महर्जन के रूप में हुई है.
View on Instagram
रेस्क्यू के बाद दोनों को एयरलिफ्ट कर काठमांडू पहुंचाया गया. साह को बीरेंद्र आर्मी हॉस्पिटल और महर्जन को नेशनल ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया है. दोनों के सुरक्षित बाहर आने से उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली है.
ये भी पढ़ें: Nepal Flood Rescue : त्रिशूली सुरंग से 9 दिन बाद जिंदा निकले दो युवक, दर्जनों लोगों के फंसे होने की आशंका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए