Nepal Flood Rescue : त्रिशूली सुरंग से 9 दिन बाद जिंदा निकले दो युवक, दर्जनों लोगों के फंसे होने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले युवकों की फोटो

नेपाल में बाढ़ के बाद त्रिशूली हाइड्रोपावर परियोजना की सुरंग में फंसे लोगों को निकालने का सिलसिला जारी है. 9 दिन बाद एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिससे उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

Nepal Flood Rescue : नेपाल बाढ़ के बाद लगातार सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने का सिलसिला जारी है. बाढ़ प्रभावित त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर पियोजना की सुरंग से शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति को जीवित निकाला गया है. सुरंग में अभी और भी लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. 4 सितंबर यानी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सामने आई रेस्क्यू की खबर ने परिजनों के मन में उम्मीद जगाने का काम किया है.

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद और इंजीनियर श्री राम नेउपाने के अनुसार, इन लोगों की पहचान मैकेनिकल फोरमैन संजय साह और मैकेनिकल सुपरवाइजर कबीर महर्जन के तौर पर हुई है. नेउपाने 26 अगस्त को आई बाढ़ के बाद से ही बचाव अभियान में शामिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Nepal Flood : 'घबराओ मत, हम बचाने आए हैं...' त्रिशूली टनल में फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिश तेज

दोनों लोगों को एयरलिफ्ट करके काठमांडू ले जाया गया. सेना के अधिकारियों ने बताया कि साह का इलाज छाउनी स्थित बीरेंद्र आर्मी हॉस्पिटल में होगा, जबकि महर्जन को नेशनल ट्रॉमा सेंटर ले जाया जाएगा.

अंदर से आई आवाज, फिर शुरू हुआ बचाव

रेस्क्यू टीम को सुरंग के अंदर से आवाजें सुनाई दी थीं, जिसके बाद वहां फंसे लोगों से संपर्क स्थापित किया गया. टीम ने आवाज लगाकर कहा, “घबराइए नहीं, हम आपको बचाने आए हैं.” अंदर से जवाब मिला, “ठीक है.” इसके बाद पुष्टि हुई कि सुरंग में एक से ज्यादा लोग मौजूद हैं. 26 अगस्त की फ्लैश फ्लड के बाद से सुरंगों और अन्य जगहों पर फंसे लोगों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: 4 सितंबर को UP-MP से Bihar और Delhi-NCR तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola