ePaper

कीव सड़कों के किनारे बिखरी पड़ी हैं लाशें, कुछ के हाथ बंधे तो कुछ के शरीर पर गोलियों के निशान

Updated at : 04 Apr 2022 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
कीव सड़कों के किनारे बिखरी पड़ी हैं लाशें, कुछ के हाथ बंधे तो कुछ के शरीर पर गोलियों के निशान

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी अरेस्तोविच ने बताया कि रूसी सैनिकों की वापसी के बाद कीव के इरपिन, बुशा और होस्तोमेल उपनगर की सड़कों पर बड़ी संख्या में नागरिकों की लाशें मिली हैं. उन्होंने इस दृश्य की तुलना ‘हॉरर फिल्म' से की.

विज्ञापन

बुका/नई दिल्ली : रूस यूक्रेन युद्ध 40 दिनों से जारी है. इस बीच, रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव से सैनिकों की वापसी कर दिया है. कीव से रूसी सैनिकों की वापसी के बाद शहर में लोमहर्षक रोंगटे खड़ी करने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं. यूक्रेन की राजधानी कीव के बुका में जगह-जगह लोगों की लाशें पड़ी हैं. मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, सड़कों के किनारे पड़ी लाशें रूसी प्रताड़ना की कहानी बयान कर रहे हैं. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सड़कों के किनारे पड़ी लाशों में से किसी के हाथ पीछे बंधे हुए हैं, तो किसी को नजदीक से गोली मारी गई है.

इरपिन, बुशा और होस्तोमेल में बिखरी पड़ी हैं लाशें

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी अरेस्तोविच ने बताया कि रूसी सैनिकों की वापसी के बाद कीव के इरपिन, बुशा और होस्तोमेल उपनगर की सड़कों पर बड़ी संख्या में नागरिकों की लाशें मिली हैं. उन्होंने इस दृश्य की तुलना ‘हॉरर फिल्म’ से की. अरेस्तोविच ने कहा कि कुछ लोगों के सिर में गोली मारी गई थी और उनके हाथ बंधे हुए थे, जबकि कई लाशों पर शारीरिक यातना के निशान थे. उन्होंने रूसी सैनिकों पर यूक्रेनी महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने और उन्हें जलाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया.

कीव के कस्बों से हटाई गईं 410 लाशें

इस बीच, यूक्रेनी प्राधिकारियों ने रविवार को युद्ध अपराध का आरोप लगाया. बुका में शवों की तस्वीरें सामने आने के बाद यूरोपीय नेताओं ने ज्यादती की निंदा की और मॉस्को के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाए जाने की अपील की. यूक्रेन की महाभियोजक इरिना वेनेदिकतोवा ने कहा कि रूस के कब्जे से हाल में वापस लिए गए कीव क्षेत्र कस्बों से आम लोगों की 410 लाशों को हटाया गया है. समाचार एजेंसी एपी का दावा है कि उसके पत्रकारों ने यूक्रेन की राजधानी कीव के पश्चिमोत्तर बुका के पास विभिन्न स्थानों पर कम से कम 21 लोगों के लाशों को देखा है.

रूसी सैनिकों के कथित अत्याचारों का हो रहा है खुलासा

इसके साथ ही, यूक्रेन के विभिन्न शहरों से रूसी सैनिकों के हटने तथा हमलों को कहीं और केंद्रित करने के बाद वहां पहुंचे यूक्रेनी सैनिकों को क्रूरता और अत्याचार के शिकार हुए लोगों की लाशें मिल रही हैं. इस बीच, रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में ईंधन और हथियारों के जखीरों को निशाना बनाकर हमले किए.

रूसी सैनिकों ने नजदीक से मारी गोली

कीव से उत्तर-पश्चिम में स्थित छोटे शहर बुका में पहुंचे एपी के एक पत्रकार ने दावा किया है कि उसने नौ ऐसे लोगों की लाशें देखी हैं, जिन्हें नजदीक से गोली मारी गई थी. उनमें से दो लोगों के हाथ बांधकर उन्हें गोली मारी गई. इसके अलावा, प्लास्टिक और टेप से बांधी गई कुछ लाशों को खाई में देखा गया.

Also Read: Bareilly News: यूक्रेन में मेडिकल की एजुकेशन लेने वाले स्टूडेंट्स ने सुनाया दर्द, कही यह बात
युद्ध के लिए रूसी अधिकारियों पर चलेगा मुकदमा

यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि वे सबूतों का दस्तावेजीकरण कर रहे हैं, ताकि युद्ध अपराधों के लिए रूसी अधिकारियों पर मुकदमा चलाया जा सके. रूसी सैनिकों के हटने के बाद यूक्रेन की सेना ने कुछ क्षेत्रों पर दोबारा अपना कब्जा जमा लिया है. वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी अरेस्तोविच ने रविवार को कहा कि अधिकारियों को राजधानी कीव के बाहरी इलाके में रूसी सैनिकों द्वारा गंभीर युद्ध अपराधों को अंजाम दिए जाने के सबूत मिले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola