King Charles III: किंग चार्ल्स तृतीय के पास कितनी है संपत्ति, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Sep 2022 11:20 AM

विज्ञापन

King Charles III signs an oath to uphold the security of the Church in Scotland during the Accession Council at St James's Palace, London, Saturday, Sept. 10, 2022, where he is formally proclaimed monarch. AP/PTI(AP09_10_2022_000232B)

King Charles III's​ net worth: ब्रिटिश राजशाही की संपत्ति का मूल्यांकन 2017 में एक मूल्यांकन कंपनी ब्रांड फाइनेंस द्वारा लगभग 88 अरब अमेरिकी डॉलर किया गया था, जिसमें ‘फोर्ब्स' ने निवेश, कला, गहने और अचल संपत्ति के रूप में महारानी की व्यक्तिगत संपत्ति लगभग 50 करोड़ अमेरीकी डॉलर आंकी थी.

विज्ञापन

73 वर्षीय पूर्व प्रिंस ऑफ वेल्स (चार्ल्स) को शनिवार को लंदन में आयोजित एक ऐतिहासिक समारोह में ब्रिटेन का नया महाराज घोषित किया गया. इसके बाद उन्होंने ने अपनी मां एवं दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया. अब उन्हें किंग चार्ल्स तृतीय के रूप में पहचाना जाएगा. किंग चार्ल्स तृतीय को लेकर कई तरह की जानकारी लोग जानना चाहते हैं. इसमें से एक जानकारी उनकी संपत्ति को लेका है. तो आइए आपको हम किंग चार्ल्स तृतीय की संपत्ति के बारे में बताते हैं…

एलिजाबेथ की व्यक्तिगत कुल संपत्ति $ 500 मिलियन

फोर्ब्स के द्वारा जो जानकारी सामने आयी उसके अनुसार क्वीन एलिजाबेथ की व्यक्तिगत कुल संपत्ति $ 500 मिलियन बतायी जाती है. एक ब्रांड के रूप में ब्रिटिश राजशाही की संपत्ति का मूल्यांकन 2017 में एक मूल्यांकन कंपनी ब्रांड फाइनेंस द्वारा लगभग 88 अरब अमेरिकी डॉलर किया गया था, जिसमें ‘फोर्ब्स’ ने निवेश, कला, गहने और अचल संपत्ति के रूप में महारानी की व्यक्तिगत संपत्ति लगभग 50 करोड़ अमेरीकी डॉलर आंकी थी. ‘द संडे टाइम्स रिच लिस्ट’ ने 2015 में दिवंगत महारानी की संपत्ति की गणना 34 करोड़ पाउंड की थी, जिसमें धन का प्रमुख स्रोत डची ऑफ लैंकेस्टर था. यह ब्रिटिश शासक की निजी संपत्ति है, जो विशुद्ध रूप से उन्हें आय का एक स्रोत उपलब्ध कराने के लिए है.

अधिकांश हिस्सा किंग चार्ल्स तृतीय (Charles III ) को हस्तांतरित

बताया जा रहा है कि इस निजी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा किंग चार्ल्स तृतीय को हस्तांतरित कर दिया जाएगा. उनके लिए आय का एक सीधा स्रोत डची ऑफ लैंकेस्टर से आएगा, जो एक 18,248-हेक्टेयर निजी संपत्ति है. यह 1399 से राज करने वाले सम्राट से संबंधित बताया जा रहा है. संपत्ति का कुल मूल्य £ 653 मिलियन होने का अनुमान है. डची ऑफ कॉर्नवाल का प्रबंधन, एक निजी संपत्ति है जिसका अनुमानित वैल्यू £1.05 बिलियन है, जो पूर्व में चार्ल्स तृतीय के पास था, अब प्रिंस विलियम को दिया जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि यह वारिस को दिया गया है.

Also Read: King Charles III: ब्रिटेन के नए महाराजा किंग चार्ल्स बोले- मैं अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक हूं
Charles III टैक्‍स भरेंगे ?

सम्राट को दिये गये अन्य विशेषाधिकारों की बात करें तो, किंग चार्ल्स तृतीय को संपत्ति कर से छूट दी गयी है. रॉयल फैमिली वेबसाइट पर नजर डालें तो, ब्रिटिश राजशाही को एक संवैधानिक राजतंत्र के रूप में मान्‍यता प्राप्त है. मतलब यह हुआ कि, जबकि सम्राट राज्य का प्रमुख होता है, कानून बनाने और पारित करने की क्षमता एक निर्वाचित संसद के पास होती है. हालांकि सम्राट के पास राजनीतिक या कार्यकारी भूमिका में शामिल होने का अधिकार नहीं होता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola