ऋषि सुनक ने रचा इतिहास, भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने, पहले संबोधन में कही यह बात

Updated:
विज्ञापन
ऋषि सुनक ने रचा इतिहास, भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने, पहले संबोधन में कही यह बात

मंगलवार को किंग चार्ल्स ने सरकार बनाने के लिए कहा है. ब्रिटेन में जारी परंपरा के मुताबिक, सुनक बकिंघम पैलेस पहुंचकर किंग चार्ल्स से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान किंग ने उन्हें अपॉइंटमेंट लेटर सौंप दिया.

विज्ञापन

ब्रिटेन से एक बड़ी खबर है. बताया जा रहा है कि भारतीय मूल के ऋषि सुनक को इंग्लैंड के राजा प्रिंस चार्ल्स ने प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया है. आज यानी मंगलवार को किंग चार्ल्स ने सरकार बनाने के लिए कहा है. ब्रिटेन में जारी परंपरा के मुताबिक, सुनक बकिंघम पैलेस पहुंचकर किंग चार्ल्स से मुलाकात की. जिसके बाद ऋषि सुनक ने कहा कि उन्होंने नयी सरकार बनाने के लिए महाराजा चार्ल्स तृतीय के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है.

किंग चार्ल्स से मुलाकात के बाद ब्रिटेन के नये पीएम ऋष सुनक10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचे. यहां सुनक ने देश के नाम संबोधन दिया. सुनक ने कहा कि हमारा देश रूस-यूक्रेन युद्ध समेत कोरोना महामारी के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. उन्होंने कहा कि वो आर्थिक स्थिरता और विश्वास को अपनी सरकार के एजेंडे के केंद्र में रखे हैं.

अपने बाषण में सुनक ने कहा कि कुछ ‘गलतियां’ हुई थीं और उन्हें दुरुस्त करने के लिए उन्हें चुना गया है और गलतियों को ठीक करने का काम तुरंत शुरू हो रहा है. सुनक ने कहा, आज हम जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, मैं उनसे सहानुभूतिपूर्ण तरीके से निपटने का आपसे वादा करता हूं. सुनक ने कहा कि मैं जिस सरकार का नेतृत्व कर रहा हूं, वह अगली पीढ़ी, आपके बच्चों और पोते-पोतियों को यह कर्ज देने के लिए नहीं छोड़ेगी.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola