ईरान ने इस्लामिक देशों से की इजरायल के बायकॉट की अपील, गाजा अस्पताल अटैक पर नेतन्याहू को बाइडेन की क्लीनचिट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Oct 2023 6:29 PM

विज्ञापन

Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu speaks as he meets with President Joe Biden, Wednesday, Oct. 18, 2023, in Tel Aviv. (AP/PTI)(AP10_18_2023_000117A)

Israel Hamas War: ओआईसी की बैठक में ईरान ने सभी सदस्य देशों से इजरायल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की अपील की है. वहीं इजराइल हमास की जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल पहुंचे है, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नेतन्याहू समेत कई और नेताओं से मुलाकात की.

विज्ञापन

Israel Hamas War: इजराइल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच छिड़े जंग को दौरान दुनिया के इस्लामिक संगठनों ने इजराइल पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं. ईरान ने मुस्लिम देशों के संगठन ओआईसी की बैठक में सभी सदस्य देशों से इजरायल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की अपील की है. ईरान ने जोर देते हुए कहा है कि संगठन के सभी सदस्य देश इजरायल के साथ तेल समेत अन्य तरह के सभी कारोबार बंद कर दें. इजराइली राजदूत को बर्खास्त करने की मांग की है. गौरतलब है कि हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर को इजराइल की सीमा में दाखिल होकर भयंकर तबाही मचाई थी, जिसके बाद इजराइन ने गाजा पट्टी पर हमला कर दिया है. इजराइल लगातार रॉकेट और हवाई हमला कर रहा है.

हमास के 10 सदस्यों के समूह और उसके वित्तीय नेटवर्क पर प्रतिबंध
इजराइल हमास की जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नेतन्याहू समेत कई और नेताओं से मुलाकात की. एसोसिएट प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने इजराइल पर हमले के जवाब में हमास के 10 सदस्यों के एक समूह और उसके वित्तीय नेटवर्क के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की है.

गाजा के अस्पताल पर हमला इजराइल ने नहीं किया लगता- बाइडन
इससे पहले हमास के एक अस्पताल में हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उन्होंने जो देखा उसके आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि गाजा अस्पताल में जानलेवा विस्फोट किसी दूसरी टीम ने किया था. इस हमले में इजराइल की सेना का कोई हाथ नहीं है. उन्होंने विस्फोट के लिए फलस्तीनी उग्रवादी समूह इस्लामिक जिहाद को जिम्मेदार ठहराने के इजरायल के मत को स्वीकार किया. बाइडन ने तेल अवीव पहुंचने के फौरन बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मुलाकात में ये बात कही.बता दे बाइडेन हमास के साथ जारी संघर्ष के बीच एकजुटता प्रदर्शित करने इजराइल पहुंचे हैं. 

Also Read: ‘इंडियन सुपरवमैन’ ने दिखाया अद्भुत पराक्रम, बचाई इजराली बुजुर्ग की जान, पूरा देश कर रहा बहादुरी को सलाम

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola