ePaper

भारतीयों के खिलाफ आयरलैंड में हुए थे ताबड़तोड़ हमले, दिल दहलाने वाले मामले में हुई पहली गिरफ्तारी

Updated at : 15 Nov 2025 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
1st arrest in Ireland in attacks on Indians

आयरलैंड में भारतीयों पर हमले के मामले में पहली गिरफ्तारी. हमले की प्रतीकात्मक तस्वीर.

Ireland attack on Indians: 19 जुलाई को डबलिन के टालाह्ट इलाके में एक भारतीय अमेजन कर्मचारी पर एक बर्बर हमला हुआ था. इसी मामले में 30 वर्ष के एक पुरुष और एक किशोर लड़के को गिरफ्तार किया है. यह वही हमला था जिसने सबसे पहले भारत में सुर्खियाँ बटोरी थीं.

विज्ञापन

Ireland attack on Indians: भारतीय लोगों पर आयरलैंड में बीते दिनों काफी हमले हुए. इनमें आयरलैंड की ओर से कोई विशेष कार्रवाई अब तक नहीं हो रही थी, जिससे भारतीय समुदाय में काफी रोष था. इसे लेकर उन्होंने प्रदर्शन भी किए. लेकिन अब इस देश में भारतीय समुदाय ने राहत की सांस ली है. इस साल की गर्मियों के दौरान कई भारतीयों को जानबूझकर निशाना बनाया गया था. अब इंडियंस को निशाना बनाकर किए गए नस्लवादी हमलों के सिलसिले में आखिरकार पहली गिरफ्तारियाँ हो गई है.

आयरलैंड की राष्ट्रीय पुलिस गार्डा ने शुक्रवार सुबह घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने 19 जुलाई को डबलिन के टालाह्ट इलाके में एक भारतीय अमेजन कर्मचारी पर एक बर्बर हमला हुआ था. इसी मामले में 30 वर्ष के एक पुरुष और एक किशोर लड़के को गिरफ्तार किया है. यह वही हमला था जिसने सबसे पहले भारत में सुर्खियाँ बटोरी थीं. इस मामले में टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दोनों पुरुषों को वर्तमान में दक्षिण डबलिन के गार्डा स्टेशनों में क्रिमिनल जस्टिस एक्ट 1984 की धारा 4 के तहत हिरासत में रखा गया है. जांच जारी है.

किस हमले के बाद मचा था शोर?

एक 40 वर्षीय भारतीय नागरिक पर टालाह्ट के किलनमानाह क्षेत्र में एक राउंडअबाउट के पास एक गिरोह ने हमला किया था. इस इंडियन प्रोफेशनल के कपड़े उतरवाकर, चाकू मारकर और लगभग मृत अवस्था में छोड़ दिया था. वह सिर्फ एक सप्ताह पहले ही आयरलैंड पहुंचा था, जबकि उसकी 11 महीने की बच्ची और पत्नी अभी भी भारत में थीं.

स्थानीय निवासी जेनिफर मरे ने घायल व्यक्ति को पाया था. उन्होंने कहा, “उन्होंने उसके माथे को फाड़ दिया, उसके सिर पर मुक्के मारे, उसे जमीन पर गिराया और वह गंभीर सिर की चोटों से जूझता मिला. उन्होंने उसकी पैंट, अंडरवियर, फोन, बैंक कार्ड, जूते सब कुछ छीन लिया. वे आसानी से उसे मार भी सकते थे.”

इस साल गर्मियों में हुए ढेरों हमले

यह एकमात्र मामला नहीं था. इसके बाद गर्मियों के दौरान आयरलैंड में भारतीय मूल के लोगों पर कई अन्य हमले हुए. हालांकि, उन सभी मामलों में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. ज्यादातर हमले बच्चों और किशोरों द्वारा किए गए थे, क्यों कि उस समय छुट्टियां चल रही थीं. सितंबर में स्कूल खुलने और रातें लंबी होने के साथ ये घटनाएँ रुक गईं. किशोरों के ऊपर मामले ज्यादातर समय दर्ज नहीं होते और उनसे किसी को हमले का डर नहीं होता. 

आयरलैंड-इंडिया काउंसिल के एक सदस्य के अनुसार आयलैंड का पूरा सिस्टम बहुत नौकरशाही वाला है. गिरफ्तारी से पहले उन्हें कानूनी प्रक्रियाओं की कई परतों से गुजरना पड़ता है और इसी कारण देरी होती है.  हालांकि डबलिन में काम कर रहे भारतीयों ने इस पर खुशी जताई. भारतीय समुदाय इस सकारात्मक विकास का स्वागत करता दिखा.आयरिश सरकार, पुलिस और भारतीय दूतावास के प्रति अपनी आभार जताते हुए उन्होंने न्याय की उम्मीद की और आशा जताई कि अपराधियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

इथियोपिया में फैला चमगादड़ से फैलने वाला मारबर्ग वायरस रोग, WHO ने प्रकोप को रोकने के लिए तुरंत भेजी टीम

फोन लगाया, टैरिफ की धमकी दी और युद्ध रुक गया… ट्रंप का दावा- इन दो देशों के बीच फिर कराई मध्यस्थता

8 से 44 करोड़ रुपये के बीच का मुकदमा करूंगा… उन्होंने धोखा स्वीकार किया, BBC की माफीनामे पर गरजे ट्रंप 

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola