ईरान की अमेरिका-इजरायल को दो टूक चेतावनी: 'देश में कदम रखा तो काट देंगे पैर', होर्मुज पर भी नया दांव

Updated at : 31 Mar 2026 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
Iran Warns US-Israel strait of hormuz new plan

तस्वीर में ईरानी हेडक्वार्टर के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी.

Iran Warns US-Israel: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. IRGC ने चेतावनी दी है कि घुसपैठ करने वाले दुश्मन के पैर काट दिए जाएंगे. वहीं, ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले विदेशी जहाजों पर 'रियाल' में टैक्स लगाने और अमेरिकी-इजरायली एंट्री बैन करने का नया मास्टरप्लान तैयार किया है.

विज्ञापन

Iran Warns US-Israel: मंगलवार (31 मार्च) को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के खतम अल-अंबिया मुख्यालय ने कड़े शब्दों में चेतावनी जारी की है. ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के मुताबिक, हेडक्वार्टर के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी ने कहा कि अगर किसी भी ‘हमलावर’ ने देश पर आक्रमण करने की कोशिश की, तो ईरानी सेना उनके ‘पैर काट देगी’. इसी बीच प्रेस टीवी की एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अगर अमेरिका ईरान पर जमीनी हमला करता है, तो रूस की चेचन यूनिट्स ईरान की मदद के लिए तैनात होने को तैयार हैं.

ट्रंप का सैन्य अभियान खत्म करने पर विचार

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान में अपने सैन्य अभियान को समाप्त करने के बारे में सोच रहे हैं. ट्रंप ने अपने करीबियों को संकेत दिया है कि वे 4 से 6 हफ्ते के अंदर सैन्य कार्रवाई को समेटने के लिए तैयार हैं, भले ही होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) बंद ही क्यों न रहे. ट्रंप प्रशासन का मानना है कि ईरान की नौसेना और मिसाइल क्षमताओं को कमजोर करने जैसे मुख्य लक्ष्य पूरे हो चुके हैं, इसलिए अब लंबी लड़ाई में फंसने के बजाय कूटनीति (डिप्लोमेसी) पर ध्यान दिया जाना चाहिए.

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को लेकर ईरान का नया प्लान

ईरानी सरकारी मीडिया IRIB की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को ईरान की संसद की सुरक्षा समिति ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ प्रबंधन योजना’ को मंजूरी दे दी है. इस नए प्लान के तहत वहां से गुजरने वाले जहाजों पर टैक्स (टोल) लगाया जाएगा और यह भुगतान ईरानी करेंसी ‘रियाल’ में करना होगा. इस योजना में अमेरिकी और इजरायली जहाजों के गुजरने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है. साथ ही, उन देशों के जहाजों को भी रोका जाएगा जो ईरान पर पाबंदी लगाने में शामिल हैं. इस कानूनी ढांचे को तैयार करने में ईरान और ओमान मिलकर काम करेंगे.

ये भी पढ़ें : UN डिप्लोमैट का खुलासा: ‘ईरान पर न्यूक्लियर हमले की तैयारी, राज खोलने को छोड़ी नौकरी’

क्षेत्रीय देशों को ईरान की सख्त चेतावनी

ईरान की संसद के स्पीकर एम.बी. गालिबाफ ने अमेरिका पर चोरी-छिपे जमीनी हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है. उन्होंने उन खाड़ी देशों को भी चेतावनी दी है जो अपनी जमीन का इस्तेमाल अमेरिका को हमले के लिए करने दे रहे हैं.

गालिबाफ ने कहा कि जो दुश्मन दोस्ती का दिखावा कर रहे हैं लेकिन अंदर ही अंदर हमले का प्लान बना रहे हैं, उन्हें और उनके क्षेत्रीय साथियों को इसका अंजाम भुगतना होगा. यह तनाव ऐसे समय में बढ़ा है जब पश्चिमी एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच पिछले कई दिनों से टकराव जारी है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने दिए ईरान युद्ध रोकने के संकेत, फिर शेयर किया महाविस्फोट का वीडियो; 540 किलो यूरेनियम पर मंडराया खतरा

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola