अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: अमेरिका में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को सम्मान, भारतीय मूल की महिला भी शामिल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Mar 2023 9:29 PM
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया उनमें अमेरिकी राजनीतिज्ञ जेनिफर राजकुमार, नासा गोडार्ड इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के उप निदेशक डॉ जोआन, हिल-किटल, शिकागो स्थित मनोचिकित्सक डॉ मर्सिडीज मार्टिनेज और अन्य शामिल थे.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अमेरिका के कैपिटल हिल में 20 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया. सम्मान पाने वाली महिलाओं में भारतीय मूल की भी महिला शामिल थीं. इन महिलाओं को वाशिंगटन में यूएस कैपिटल हिल में उत्कृष्ट महिला पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लंबे समय से अमेरिकी प्रतिनिधि डैनी डेविस, कांग्रेसी जोनाथन जैक्सन, कांग्रेस महिला डेलिया रामिरेज़ और भारतीय अमेरिकी कांग्रेसी राजा कृष्णमूर्ति ने 11वें वार्षिक कांग्रेस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में पुरस्कार प्रदान किए.
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया उनमें राजनेता, जर्नलिस्ट, सोशल वर्कर, व्यवसायी और शिक्षाविद शामिल हैं. इन सबमें खास है कि सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. सम्मान पाने वाली महिलाओं में एएनआई की व्हाइट हाउस संवाददाता रीना भारद्वाज भी शामिल है. उन्हें भी वुमन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया.
इन महिलाओं को मिला सम्मान: जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया उनमें अमेरिकी राजनीतिज्ञ जेनिफर राजकुमार, नासा गोडार्ड इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के उप निदेशक डॉ जोआन, हिल-किटल, शिकागो स्थित मनोचिकित्सक डॉ मर्सिडीज मार्टिनेज और अन्य शामिल थे. इस मौके पर डॉ हिल ने कहा कि इस पुरस्कार को पाने के बाद बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं. उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्टता की शीर्ष 20 वैश्विक महिलाओं में से एक के रूप में पहचानी जा रही हूं.
Also Read: खालिस्तान समर्थक कंटेंट प्रसारित करने वाले 6 यूट्यूब चैनल ब्लॉक, पंजाब में फैलाना चाहते थे हिंसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










