अमेरिका में भारतीय कपल गिरफ्तार, होटल में ‘मम्मा’ और ‘पा’ बनकर चला रहे थे देह व्यापार और ड्रग्स का कारोबार 

Author Govind jee
Updated:
विज्ञापन

अमेरिका में ‘मम्मा-पा’ बनकर चला रहे थे देह व्यापार, भारतीय कपल गिरफ्तार.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वर्जीनिया में भारतीय मूल के पति-पत्नी को अपने होटल से ड्रग्स और सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. FBI की रेड में खुलासा हुआ कि कोशा और तरुण शर्मा ‘मा’ और ‘पा’ बनकर यह काला धंधा चला रहे थे. आरोपियों पर फेंटानिल तस्करी और महिलाओं को बंधक बनाने के गंभीर आरोप हैं, जिसमें 10 साल की जेल हो सकती है.

विज्ञापन

अमेरिका के वर्जीनिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक भारतीय मूल के पति-पत्नी को ड्रग्स और देह व्यापार चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह पूरा कारोबार उनके अपने ही ‘रेड कार्पेट इन’ (Red Carpet Inn) होटल से चल रहा था.

विज्ञापन

52 साल की कोशा शर्मा और 55 साल के तरुण शर्मा वर्जीनिया में ‘रेड कार्पेट इन’ नाम का एक होटल चलाते थे. फेडरल एजेंट्स के मुताबिक, इस कपल ने अपने होटल की तीसरी मंजिल को पूरी तरह से ड्रग्स बेचने और देह व्यापार के लिए फिक्स कर रखा था. वहीं, होटल की नीचे वाली मंजिलों पर आम मेहमानों को ठहराया जाता था ताकि किसी को शक न हो.

‘मम्मा के’ और ‘पा’ के नाम से थे मशहूर

कोर्ट के कागजों से पता चला है कि कोशा शर्मा को इस धंधे में ‘मम्मा के’ या ‘मा’ कहा जाता था, जबकि तरुण शर्मा को ‘पॉप’ या ‘पा’ के नाम से जाना जाता था. ये दोनों मई 2023 से इस होटल को चला रहे थे. आरोप है कि ये पति-पत्नी न सिर्फ इस रैकेट को पनाह दे रहे थे, बल्कि होने वाली अवैध कमाई में अपना मोटा हिस्सा (कमीशन) भी लेते थे.

पुलिस को देख तुरंत अपराधियों को अलर्ट कर देती थी

पुलिस की जांच में सामने आया है कि कोशा शर्मा बहुत शातिर तरीके से काम करती थी. जब भी कोई ड्रग्स या लड़की की डिमांड लेकर आता, तो वह उन्हें सीधे तीसरी मंजिल पर भेज देती थी. अगर कभी पुलिस की रेड पड़ती, तो वह तुरंत अपराधियों को अलर्ट कर देती थी और अक्सर पुलिस को कमरों में घुसने से रोकने की कोशिश करती थी.

अंडरकवर एजेंटों ने ऐसे बिछाया जाल

इस रैकेट को पकड़ने के लिए FBI और लोकल पुलिस ने फिल्मी अंदाज में जाल बिछाया. मई से अगस्त 2025 के बीच पुलिस वाले खुद ग्राहक, दलाल और यौनकर्मी बनकर 9 बार होटल गए. इस दौरान उन्होंने 15 बार ड्रग्स खरीदी, जिसमें 11 बार खतरनाक फेंटानिल (fentanyl) और 4 बार कोकीन मिली. इस छापेमारी में मार्गो पीयर्स, जोशुआ रेडिक और रशार्ड स्मिथ नाम के तीन और लोगों को भी पकड़ा गया है.

महिलाओं के साथ होती थी बर्बरता

होटल में चल रहे इस गंदे खेल का सबसे डरावना हिस्सा यह था कि वहां करीब 8 महिलाओं को बंधक बनाकर रखा गया था. रशार्ड स्मिथ और उसके साथी इन महिलाओं से जबरन काम करवाते थे और कस्टमरों से 80 से 150 डॉलर तक वसूलते थे. पुलिस का कहना है कि इन महिलाओं को होटल से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी और उनके साथ मारपीट भी की जाती थी.

गिरफ्तार किए गए इन पांचों आरोपियों पर नशीले पदार्थों की तस्करी और साजिश रचने के गंभीर आरोप लगे हैं. अगर ये दोषी पाए जाते हैं, तो इन्हें कम से कम 10 साल की जेल होनी तय है. फिलहाल मामले की सुनवाई चल रही है और अमेरिकी कोर्ट जल्द ही इनकी सजा पर फैसला सुनाएगा.

ये भी पढ़ें:

ईरान में सरकारी TV हैक, लाइव शो रोककर चलाया गया शहजादे का वीडियो, सेना से की बगावत की अपील

ट्रंप का गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ प्लान: 9000 करोड़ से मिलेगी पर्मानेंट सीट, PM मोदी को न्योता, पाकिस्तान को भी दिया इनविटेशन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola