पाकिस्तान में नया बवाल! इमरान खान को जेल से निकालने पर अड़े समर्थक, आसिम मुनीर के इस्तीफे की मांग

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 May 2025 7:45 PM

विज्ञापन

India Pakistan Tension

India Pakistan Tension: पहलगाम हमले के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान डरा हुआ है. इस बीच पाकिस्तान में एक नया बवाल छिड़ गया है. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक सोशल मीडिया पर खान की रिहाई की मांग उठा रहे हैं. इमरान के समर्थक पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

India Pakistan Tension: भारत से जारी तनाव के बीच पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई की मांग जोर पकड़ रही है. इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक एक इस्लाम के कार्यकर्ता और समर्थक खान की रिहाई की मांग कर रहे हैं. पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार पर जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई का दबाव बढ़ रहा है. पहलगाम हमले के बाद पूरा पाकिस्तान खौफ में है. भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान की चूलें हिली हुई हैं. हालात बेहद तनावपूर्ण हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर इमरान खान की रिहाई और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को पद से हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है. सोशल मीडिया पर जोर-शोर से अभियान चलाया जा रहा है.

इमरान की रिहाई और सेना प्रमुख के इस्तीफे की उठी मांग

पहलगाम हमले के बाद से भारत की कार्रवाई का डर पाकिस्तान पर पूरी तरह हावी है. इसी समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व पीएम इमरान खान के समर्थकों की ओर एक मुहिम छेड़ दी गई है. समर्थकों की मांग है कि खान को जेल से रिहा किया जाए. इमरान के समर्थक यह भी कह रहे हैं कि पहलगाम हमले की साजिश पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने रची है. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख के इस्तीफे की मांग भी जोर पकड़ रही है.

इमरान खान की रिहाई की उठ रही मांग

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग सोशल मीडिया में जोर पकड़ रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खान की रिहाई की मांग को लेकर कई हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं. #ReleaseKhanForPakistan और #FreeImranKhan हैशटैग पर लाखों पोस्ट सामने आ चुके हैं.

पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर को इस्तीफे की उठी मांग

सोशल मीडिया एक्स पर इमरान खान के समर्थकों ने पाकिस्तान सेना प्रमुख के खिलाफ मुहिम छेड़ दिया है. उनपर समर्थक इस्तीफा का दबाव बना रहे हैं. इमरान के समर्थकों का आरोप है कि भारत के पहलगाम में आतंकी हमले की साजिश सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने रखी है. सोशल मीडिया पर #ResignAsimMunir हैशटैग ट्रेंड कर रहा है. भारत से टेंशन के बीच पाकिस्तान सेना प्रमुख पर सवाल उठ रहे हैं.

पूरी दुनिया में हो रही पाकिस्तान की किरकिरी

पहलगाम हमले के बाद पूरी दुनिया में पाकिस्तान की किरकिरी हो रही है. अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस समेत बहुत से देशों ने आतंकवादी हमले की निंदा की है. इन देशों ने भारत के साथ मजबूती से खड़े होने की बात कही है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अध्यक्ष ने परमाणु भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जाहिर की है. दोनों देशों के बीच की स्थिति पर चर्चा करने के लिए सुरक्षा परिषद की बैठक जल्द हो सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola