Pakistan: इमरान खान के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, तीन घायल, कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे थे इस्लामाबाद

Updated:
विज्ञापन
Pakistan: इमरान खान के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, तीन घायल, कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे थे इस्लामाबाद

इमरान खान की गाड़ी सुरक्षित है. उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. मालूम हो इमरान खान तोशाखाना मामले में इस्लामाबाद कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे थे.

विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के काफिले में शामिल कई गाड़ियां आपस में टकरा गयी हैं. इस हादसे में तीन लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि बताया जा रहा है कि इमरान खान की गाड़ी सुरक्षित है. उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. पाकिस्तानी मीडिया ने बताया, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के काफिले का एक वाहन उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब वह तोशखाना मामले की सुनवाई के सिलसिले में इस्लामाबाद जा रहे थे.

तोशाखाना मामले में इस्लामाबाद कोर्ट में आज होनी थी पेशी

इमरान खान को आज इस्लामाबाद की एक स्थानीय अदालत में तोशाखाना मामले में पेश होना था. इसी सिलसिले में इमरान खान अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लाहौर स्थित अपने आवास से इस्लामाबाद के लिए निकले थे. इसी दौरान उनके काफिले में बड़ा हादसा हुआ.


इस्लामाबाद में कोर्ट परिसर की बढ़ायी गयी सुरक्षा

इमरान खान की पेशी के मद्देनजर इस्लामाबाद के जी-11 में न्यायिक परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कोर्ट में इमरान खान के दोपहर तक पहुंचने की संभावना जतायी जा रही थी. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 70 वर्षीय प्रमुख खान निर्वाचन आयोग द्वारा दायर शिकायत से जुड़ी कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीएसजे) जफर इकबाल की अदालत में पेश होंगे.

इमरान खान ने हादसे के बाद कहा, मुझे गिरफ्तार करने की रची जा रही साजिश

हादसे के बाद इमरान खान ने ट्वीट किया और पाकिस्तान की मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा, मुझे गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने लिखा, अब यह भी स्पष्ट हो गया है कि लाहौर की पूरी घेराबन्दी यह सुनिश्चित करने के लिए नहीं थी कि मैं एक मामले में अदालत के सामने पेश होऊं, बल्कि इसका उद्देश्य मुझे जेल ले जाना था ताकि मैं चुनाव अभियान का नेतृत्व न कर सकूं. सभी मामलों में जमानत मिलने के बावजूद, पीडीएम सरकार मुझे गिरफ्तार करना चाहती है. उनके दुर्भावनापूर्ण इरादों को जानने के बावजूद, मैं इस्लामाबाद और अदालत जा रहा हूं क्योंकि मैं कानून में विश्वास करता हूं. इससे पहले भी मेरे घर पर हमला कराया गया था. यह सब लंदन प्लान है.


खान पर उपहारों के विवरण छिपाने का लगा है आरोप

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने संपत्ति संबंधी घोषणाओं में अपने उपहारों के विवरण को कथित रूप से छिपाने के लिए खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. खान उपहार खरीदने को लेकर विवादों में रहे हैं, जिसमें एक महंगी कलाई घड़ी भी शामिल है, जिसे उन्होंने तोशाखाना से रियायती कीमत पर खरीदा और फिर बेचकर लाभ कमाया. वर्ष 1974 में स्थापित तोशाखाना कैबिनेट प्रभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक विभाग है. तोशाखाना में पाकिस्तानी शासकों, सांसदों, नौकरशाहों और अधिकारियों को अन्य देशों की सरकारों, राज्यों के प्रमुखों और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिले कीमती उपहारों को संग्रहीत किया जाता है. बिक्री का विवरण साझा नहीं करने के कारण पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान को अयोग्य घोषित कर दिया था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola