जेल में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को मिल रहा देसी घी वाला मटन और चिकन

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Aug 2023 10:48 AM

विज्ञापन

Pakistan's former prime minister Imran Khan talks with reporters regarding the current political situation and the ongoing cases against him at his residence, in Lahore, Pakistan, Thursday, Aug. 3, 2023. Khan has been slapped with more than 150 legal cases, including several on charges of corruption, "terrorism" and inciting people to violence over deadly protests in May that saw his followers attack government and military property across the country. (AP/PTI) (AP08_03_2023_000448A)

जेल प्रशासन की मानें तो इमरान खान को जेल में बेड, चेयर, एयर कूलर, इबादतखाना, कुरान की कॉपी, किताबें, न्यूजपेपर, खाना, निजी सामान और एक मेडिकल टीम की सुविधा दी गई है. जानें और क्या दी गई इमरान को सुविधा

विज्ञापन
undefined

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई चीफ इमरान खान जेल में किस तरह से रह रहे हैं. इस बारे में उनके चाहने वाले जानना चाहते हैं. इस बीच पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार, इमरान खान को अब जेल में भी कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है.

undefined

बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के अटॉर्नी जनरल कार्यालय की ओर से कहा गया कि खान को जेल के अंदर देसी घी में बना मटन और चिकन परोसा जा रहा है. यहां चर्चा कर दें कि हाल ही में पंजाब के आईजी प्रिजन मियां फारुक नजीर ने अटोक जेल में इमरान खान का हाल जानने के लिए दौरा किया था. उनके दौरे के बाद इमरान खान के बैरक में लगे कैमरों को हटाने का भी आदेश दिया गया था. ऐसा इसलिए ताकि उनकी निजता का उल्लंघन ना हो.

undefined

स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान को अटक जेल में देसी चिकन और मटन परोसा जा रहा है. पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट, जिसने पहले इमरान खान की रहने की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी थी, को सूचित किया गया कि जेल प्रशासन उन्हें उचित सुरक्षा प्रदान कर रहा है. यहां चर्चा कर दें कि तोशाखाना मामले में अपराध साबित होने के बाद इमरान खान को तीन साल की कैद की सजा सुनाई गई थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करके अटक जेल में रखा गया है. जेल प्रशासन की मानें तो इमरान खान को जेल में बेड, चेयर, एयर कूलर, इबादतखाना, कुरान की कॉपी, किताबें, न्यूजपेपर, खाना, निजी सामान और एक मेडिकल टीम की सुविधा दी गई है.

undefined

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा रहन-सहन की बदतर सुविधाओं और निजता की कमी को लेकर कोर्ट से की गयी शिकायत के बाद उनकी कोठरी में नया शौचालय बनाया गया. पांच फुट ऊंचाई वाले इस शौचालय में दरवाजा भी लगाया गया. पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने इस बाबत जानकारी पिछले दिनों दी थी. न्यायाधीश ने इस बात को लेकर चिंता जताई थी कि शौचालय में खान के लिए निजता तक नहीं है. इस पर बताया गया था कि पीटीआई अध्यक्ष की कोठरी में नया शौचालय बना दिया गया है. शौचालय की दीवार पांच फुट ऊंची है और एक दरवाजा भी लगाया गया है.

undefined

यदि आपको याद हो तो इमरान खान की पत्नी बूशरा बीबी ने पिछले दिनों कहा था कि जेल में इमरान खान की सेहत तेजी से खराब हो रही है और उनकी जान को खतरा है. उन्होंने आशंका व्यक्त की थी कि जेल में इमरान खान को जहर दिया जा सकता है. उल्लेखनीय है कि इमरान खान को 5 अगस्त को उनके लाहौर स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola