पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर पर चला बुलडोजर, मदरसे के लिए जमीन कब्जाने का आरोप
पाकिस्तान में मौजूद मंदिर (Photo: X)
पाकिस्तान के नारोवाल में एक मंदिर के ढहने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. अधिकारियों ने इसे मूसलाधार बारिश का नतीजा बताया है, जबकि हिंदू नेताओं और एक अल्पसंख्यक पार्टी ने आरोप लगाया है कि टीएलपी से जुड़े लोगों ने मंदिर को गिराया.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल से भी ज्यादा पुराने हिंदू मंदिर को गिराए जाने का मामला सामने आया है. अल्पसंख्यक संगठनों के मुताबिक, मंदिर की जमीन को पास के एक मदरसे में शामिल किए जाने की बात कही जा रही है. मंदिर गिराए जाने की घटना को लेकर इलाके में विवाद खड़ा हो गया है. स्थानीय लोगों, अल्पसंख्यक संगठनों और एक राजनीतिक दल का आरोप है कि कुछ कट्टरपंथियों ने पुराने मंदिर को गिरा दिया, ताकि उसकी जमीन पास के मदरसे में शामिल की जा सके. वहीं, सरकार का कहना है कि मंदिर काफी पुराना था और मूसलाधार बारिश के कारण वह खुद ही ढह गया.
किसने तोड़ा मंदिर?
पाकिस्तान के नारोवाल से करीब 130 किलोमीटर दूर सिराज गांव में यह हिंदू मंदिर करीब 1,000 वर्ग मीटर जमीन पर बना था. बताया जा रहा है कि यह मंदिर 100 से 125 साल पुराना था. बताया जा रहा है कि 21 अगस्त को मंदिर गिराने वाले लोग प्रतिबंधित कट्टरपंथी इस्लामी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) से जुड़े थे. आरोप है कि इसी समूह के लोगों ने मंदिर को तोड़ा. हालांकि, इस दावे को लेकर अभी विवाद बना हुआ है और अलग-अलग पक्षों की ओर से अलग-अलग बातें कही जा रही हैं.
मंदिर को दोबारा बनाने की उठी मांग
पाकिस्तान की मसीहा मिल्लत पार्टी (PMMP) ने पंजाब सरकार से मंदिर गिराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. पार्टी ने सरकार से यह भी अपील की है कि मंदिर को दोबारा बनाया जाए, ताकि धार्मिक स्थल को फिर से बहाल किया जा सके.
ये भी पढ़ें: PHOTOS: 72 साल बाद पकिस्तान में खुला हिंदू मंदिर, नजारा देख पाकिस्तानी रह गए हैरान, आप भी देखें तस्वीरें
PMMP के अध्यक्ष असलम परवेज सहोत्रा ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि उन्होंने 28 अगस्त को पंजाब के अतिरिक्त गृह सचिव से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने लिखित शिकायत देकर मंदिर गिराने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की, जिन पर मंदिर की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए