‘भारत के चुनाव में दखल देने का प्रयास कर रहा है US’, पन्नू की हत्या की साजिश पर अमेरिका के आरोप पर रूस ने कहा

Updated:
विज्ञापन
‘भारत के चुनाव में दखल देने का प्रयास कर रहा है US’, पन्नू की हत्या की साजिश पर अमेरिका के आरोप पर रूस ने कहा

व्लादिमीर पुतिन

खालिस्तानी अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश पर अमेरिका के आरोप पर रूस ने प्रतिक्रिया दी है. जानें रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने क्या कहा

विज्ञापन

Gurpatwant Singh Pannun: रूस ने खालिस्तानी अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में भारतीय अधिकारियों की संलिप्तता के अमेरिका के दावों को खारिज कर दिया है. कई दशकों से भारत के दोस्त रहे रूस ने कहा है कि वाशिंगटन की ओर से अब तक कोई विश्वसनीय जानकारी या सबूत नहीं रखा गया है जिसके आधार पर कहा जाए कि इस साजिश में भारत का हाथ है.

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा का बयान मामले को लेकर सामने आया है. उन्होंने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह भारत में आंतरिक राजनीतिक स्थिति को असंतुलित करने की प्रयास कर रहा है. साथ ही, देश में चल रहे लोकसभा चुनाव को अमेरिका प्रभावित करना चाहता है.

क्या कहा रूस ने

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा है कि वाशिंगटन भारत की राष्ट्रीय मानसिकता और इतिहास को नहीं समझ सकता है, क्योंकि अमेरिका धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में निराधार आरोप लगाने का काम करता है. वाशिंगटन की कार्रवाई स्पष्ट रूप से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की तरह है. उन्होंने कहा कि जहां तक अटकलों का सवाल है, चूंकि कोई सबूत नहीं है, इसलिए यह स्वीकार्य करने वाली बात ही नहीं है. रूसी अधिकारी ने कई अन्य देशों के खिलाफ ‘गलत आरोप’ लगाने के लिए अमेरिका की आलोचना की है.

Read Also : सिख अलगाववादी नेता पन्नू की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार, बोला अमेरिका

क्या कहा था अमेरिका ने

आपको बता दें कि विदेश विभाग के एक अधिकारी ने पिछले दिनों कहा था कि अमेरिका में सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश से संबंधित आरोपों पर भारत द्वारा की जा रही जांच के नतीजों का हमें इंतजार है. विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मीडिया से बात की थी और कहा था कि, उन्होंने (भारत सरकार ने) मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है और जांच जारी है, हम जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola