हमास के 10 वित्तीय संगठनों पर प्रतिबंध, इजराइल को क्लीनचीट, जानें अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे की बड़ी बातें
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Oct 2023 7:33 PM
Fire and smoke rises following an Israeli airstrike, in Gaza City, Saturday, Oct. 7, 2023. The militant Hamas rulers of the Gaza Strip carried out an unprecedented, multi-front attack on Israel at daybreak Saturday, firing thousands of rockets as dozens of Hamas fighters infiltrated the heavily fortified border in several locations by air, land, and sea, killing dozens and stunning the country. Palestinian health officials reported scores of deaths from Israeli airstrikes in Gaza. (AP/PTI)(AP10_07_2023_000603B)
Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच छिड़ा संग्राम समय के साथ और तेज होता जा रहा है. इजराइल की सेना लगातार गाजा पर हमला कर रही है. इधर, अमेरिका ने हमास के वित्तीय नेटवर्क के एक समूह के खिलाफ बुधवार को प्रतिबंधों की घोषणा कर दी है. साथ ही इजराइल का बचाव भी किया है.
Gaza Attack: अमेरिका ने हमास के 10 सदस्यों और फलस्तीनी आतंकवादी संगठन के गाजा, सूडान, तुर्किये, अल्जीरिया और कतर में फैले वित्तीय नेटवर्क के एक समूह के खिलाफ बुधवार को प्रतिबंधों की घोषणा कर दी है. अमेरिकी ने इजराइल पर हमास के अचानक किए हमले में 1,000 से अधिक लोगों के मारे जाने या उन्हें अगवा किए जाने की प्रतिक्रिया में यह कदम उठाया है. इजराइल के प्रति समर्थन जाहिर करते हुए पश्चिम एशिया पहुंचे राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइल और हमास के बीच बढ़ते युद्ध में तनाव कम करने की कोशिश की है लेकिन इन प्रयासों को गाजा के एक अस्पताल में बड़े धमाके में करीब 500 लोगों की मौत से झटका लगा है.
वित्त विभाग के विदेश संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने बुधवार को जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाया है उनमें हमास के निवेश का प्रबंधन करने वाले सदस्य, ईरान सरकार से करीबी संबंध रखने वाला कतर में स्थित एक वित्त पोषक, हमास का एक प्रमुख कमांडर और गाजा में स्थित आभासी मुद्रा विनिमय शामिल हैं.
वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा कि अमेरिका हमास की ओर से इजराइली बच्चों समेत नागरिकों के क्रूर नरसंहार के बाद उसके वित्त पोषकों और निवेशकों को निशाना बनाने के लिए तीव्र और निर्णायक कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी वित्त मंत्रालय का आतंकवाद के वित्त पोषण को प्रभावी रूप से नष्ट करने का लंबा इतिहास रहा है और हम हमास के खिलाफ अपने साधनों का इस्तेमाल करने से गुरेज नहीं करेंगे.
इधर, दुनिया के इस्लामिक देशों के कई संगठनों की ओर से मांग की गई है कि इजराइल पर प्रतिबंध लगाया जाये. इस कड़ी में ईरान ने भी मुस्लिम देशों के संगठन ओआईसी की बैठक में सभी सदस्य देशों से इजरायल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की अपील कर दी है. ईरान ने जोर देते हुए कहा है कि संगठन के सभी सदस्य देश इजरायल के साथ तेल समेत अन्य तरह के सभी कारोबार बंद कर दें.
गाजा के एक अस्पताल में हुए हमले में 500 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. हमास का कहना है कि हमला इजराइल ने किया है. हालांकि इजराइल दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि उन्होंने जो देखा उसके आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि गाजा अस्पताल में जानलेवा विस्फोट किसी दूसरी टीम ने किया था. इस हमले में इजराइल की सेना का कोई हाथ नहीं है.
जो बाइडेन ने विस्फोट के लिए फलस्तीनी उग्रवादी समूह इस्लामिक जिहाद को जिम्मेदार ठहराने के इजरायल के तर्क को स्वीकार किया है. बता दें, राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल की यात्रा से यह जता रहे हैं कि अमेरिका इजराइल के साथ खड़ा है.
हालांकि, बाइडन ने इस बात को लेकर कोई विवरण उपलब्ध नहीं कराया कि उन्हें क्यों लगता है कि अस्पताल में विस्फोट इजराइल के हमले की वजह से नहीं हुआ है और व्हाइट हाउस ने भी उनके दावे को लेकर तत्काल कोई जानकारी नहीं दी है. नेतन्याहू ने बाद में बाइडन और इजराइल की युद्ध कैबिनेट के साथ बैठक मे कहा कि पूरी दुनिया का गुस्सा जायज है लेकिन यह गुस्सा इजराइल के लिए नहीं होना चाहिए बल्कि आतंकवादियों के लिए होना चाहिए.
राष्ट्रपति ने नेतन्याहू से कहा कि वह अस्पताल में हुए विस्फोट की वजह से बहुत दुखी और नाखुश हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि हमास सभी फलस्तीनियों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है और वह उनके लिए सिर्फ परेशानियां ही लेकर आया है. बाइडन ने लड़ाई के बीच फंसे बेगुनाह फिलिस्तीनियों की मदद के लिए जीवन-रक्षक क्षमता को प्रोत्साहित करने के तरीके खोजने की जरूरत पर बात की.
बाइडन ने नेतन्याहू और इजराइल के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि मैं चाहता हूं कि आप यह जान लें कि आप अकेले नहीं हैं. हम इजराइल का समर्थन करना जारी रखेंगे, क्योंकि आप अपने लोगों की रक्षा करने के लिए काम करते हैं. उन्होंने कहा कि हम बेगुनाह लोगों के साथ होने वाली और त्रासदियों को रोकने के लिए आप के साथ तथा क्षेत्र भर के साझेदारों के साथ काम करना जारी रखेंगे.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










