FIFA World Cup 2022: भगोड़े जाकिर नाइक के निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, बताया क्या है सच

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Nov 2022 8:48 PM

विज्ञापन

**EDS: IMAGE VIA @BJP4Gujarat** Modasa: Prime Minister Narendra Modi being presented a memento during a public meeting ahead of the Gujarat Assembly elections, in Modasa, Thursday, Nov. 24 2022. (PTI Photo) (PTI11_24_2022_000112B)

विवादास्पद उपदेशक और भगोड़े जाकिर नाइक को फीफा फुटबॉल विश्वकप 2022 में हिस्सा लेने के लिये कोई निमंत्रण नहीं दिया गया. मालूम हो कि 2016 में भारतीय आतंकवाद निरोधक एजेंसी द्वारा आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने के बाद जाकिर नाइक कथित तौर पर 2016 में भारत छोड़कर मलेशिया चला गया था.

विज्ञापन

कतर फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022 ) के लिए भगोड़े जाकिर नाइक को निमंत्रण दिये जाने के मामले में विदेश मंत्रालय का बयान आया है. प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया, विवादास्पद उपदेशक और भगोड़े जाकिर नाइक को फीफा फुटबॉल विश्वकप 2022 में हिस्सा लेने के लिये कोई निमंत्रण नहीं दिया गया.

भारत ने जाकिर नाइक निमंत्रण मामले को कतर के सामने उठाया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया, जाकिर नाइक भारतीय कानून प्रणाली में आरोपी और घोषित भगोड़ा है. उन्होंने कहा कि जहां तक फीफा विश्वकप में जाकिर नाइक के हिस्सा लेने का सवाल है, इस विषय को कतर के समक्ष उठाया गया है. उन्होंने बताया कि कतर ने हमें जानकारी दी है कि विवादास्पद उपदेशक और भगोड़े जाकिर नाइक को फीफा फुटबॉल विश्वकप 2022 में हिस्सा लेने के लिये कोई निमंत्रण नहीं दिया गया.

Also Read: इस्लामिक कट्टरपंथी जाकिर नाइक की संस्था पर 5 साल बढ़ा प्रतिबंध, जानिए क्यों आईआरएफ पर लगा है बैन

2016 में मलेशिया भाग गया जाकिर नाइक

मालूम हो कि 2016 में भारतीय आतंकवाद निरोधक एजेंसी द्वारा आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने के बाद जाकिर नाइक कथित तौर पर 2016 में भारत छोड़कर मलेशिया चला गया था, जहां उसे स्थायी निवास प्रदान किया गया.

Also Read: जाकिर नाइक भारत आने को तैयार, दोषी ठहराये जाने तक गिरफ्तारी से मांगी छूट

जाकिर नाइक को भारत लाने के लिए कोशिश जारी

भारत मलेशिया से उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध कर चुका है। बागची ने कहा कि मलेशिया से भी उसके (नाइक) प्रत्यर्पण की बात उठायी गई है ताकि उसे भारत में न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, हम इस दिशा में प्रयास जारी रखेंगे. प्रवक्ता ने कहा कि नाइक को हमारी कानून प्रणाली के तहत लाया जाना चाहिए और इस दिशा में जो भी कदम उठाये जाने चाहिए, उसे उठा रहे हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola