Fact Check: 15 सेकंड में बाढ़ में समा गई बिल्डिंग, जलप्रलय के डरावने वीडियो का सच जानें

Updated:
विज्ञापन

नेपाल बाढ़ का डरावना नजारा, फोटो ANI

Fact Check: नेपाल में बाढ़ का विनाशकारी रूप देखने को मिल रहा है. अब तक नेपाल में 350 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. सोशल मीडिया पर एक पुराने वीडियो को नेपाल बाढ़ का बताकर वायरल किया जा रहा है. हम यहां आपको वायरल वीडियो का सच बताएंगे.

विज्ञापन

Fact Check: नेपाल में आई भीषण बाढ़ को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. कुछ वीडियो नेपाल के हैं तो कुछ पुराने और कहीं अन्य जगह के वीडियो को नेपाल बाढ़ से जोड़कर वायरल किया जा रहा है. उसी तरह का एक वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है, जिसे नेपाल का बताया जा रहा है.

विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है नदी उफान पर है और पानी का बहाव इतना तेज है कि वह किनारे पर स्थित इमारतों की नींव को तेजी से काट रहा है. नदी किनारे बनी दो मंजिला इमारत देखते ही देखते 15 सेकेंड में भरभराकर तेज धारा में समा गई. वीडियो को नेपाल बाढ़ का बताया जा रहा है. लेकिन आपको यहां साफ कर देना चाहते हैं कि वीडियो नेपाल का नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर बाढ़ का है. फ्लैश फ्लड की वजह से बीरवाह में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स देखते ही सैलाब में समा गया था. वीडियो 22 जुलाई 2026 का है.



ये भी पढ़ें: Nepal Flash Floods : अपनों की तलाश में अस्पतालों के बाहर जुटी बदहवास भीड़, एंबुलेंस के सायरन पर दौड़ रहे परिजन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola