जापान में भयंकर भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, रूस में भी अलर्ट, उत्तर कोरिया में ऊंची उठ रही लहरें

Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Jan 2024 6:06 PM

विज्ञापन

Cracks are seen on the ground in Wajima, Ishikawa prefecture, Japan Monday, Jan. 1, 2024, following an earthquake. Japan issued tsunami alerts Monday after a series of strong quakes in the Sea of Japan. (AP/PTI)(AP01_01_2024_000098B)

जापान के पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में आज यानी सोमवार को 7.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. जापान के अलावा उत्तर कोरिया में समुद्र में लहरें काफी ऊंची उठने लगी है. वहीं रूस के पूर्वी क्षेत्र के लिए भी सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

जापान ने आज यानी सोमवार को पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.6 रही. वहीं जापान में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. लोगों से तटीय इलाकों से जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा गया है. वहीं जापान के अलावा उत्तर कोरिया में समुद्र की लहरें काफी ऊंची उठ रही है. वहीं, रूस के पूर्वी क्षेत्र के लिए भी सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे इशिकावा के समुद्र तटों और आसपास के प्रांतों में भूकंप आने की सूचना दी, जिनमें से एक की तीव्रता 7.6 मापी गई. वहीं जापान के शहर इशिकावा के लिए गंभीर स्तर की सुनामी की चेतावनी और होंशू द्वीप के बाकी पश्चिमी तट के लिए निचले स्तर की सुनामी चेतावनी जारी की गई है.

ऊंची उठ रही हैं लहरें
जापान के सरकारी मीडिया ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि समुद्र में लहरें पांच मीटर तक उठ सकती हैं. लोगों से अपील की गई है कि वो जल्द से जल्द ऊंचे स्थानों या पास की इमारत की ऊपरी मंजिल पर चले जाएं. जापान के साथ-साथ उत्तर कोरिया और रूस ने भी कुछ हिस्सों में समुद्र में एक मीटर ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की है.रूस की ओर से सखालिन द्वीप पर सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. 

खौफ में जापान ने लोग
पहले जोरदार भूकंप के झटके इसके बाद सुनामी की चेतावनी से जापान के लोग खौफ में हैं. सरकारी मीडिया एनएचके के मुताबिक जापान के पश्चिमी तट पर निगाटा और अन्य क्षेत्रों में लगभग तीन मीटर ऊंची सुनामी आने की आशंका जताई गई. वहीं, भूकंप के कारण जापान के कई इलाकों में नुकसान की खबर आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक एक घर के ढह जाने की सूचना है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जापान में भूकंप के बाद कई जगहों पर सड़कों में चौड़ी दरार पड़ गई है.वहीं, मौसम विज्ञान एजेंसी कहा है कि आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में और बड़े भूकंप आ सकते हैं.

Also Read: Traffic नियम तोड़ने पर 4000 से ज्यादा चालान, दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु में पुलिस ने पकड़े सैकड़ों वाहन

भारतीय दूतावास ने जारी किए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

इधर, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि देश को भूकंप से काफी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है. वहीं, जापान स्थित भारतीय दूतावास ने जापान में रह रहे भारतीय लोगों के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किए हैं. किसी भी सहायता के लिए भारतीय नागरिक इन नंबरों पर फोन कर संपर्क कर सकते हैं.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola