Earthquake: अफगानिस्तान में लगातार दूसरे दिन महसूस किये गये भूकंप के झटके, तीव्रता 5.2 रही

जम्मू-कश्मीर में शनिवार रात 5.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप रात नौ बजकर 31 मिनट पर आया था. यह जम्मू-कश्मीर में दिन में आया तीसरा भूकंप था. इससे पहले सुबह आठ बजकर 36 और 10 बजकर 24 मिनट पर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए.
अफगानिस्तान में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किये गये. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार शाम लगभग 6:53 बजे अफगानिस्तान के फैजाबाद के 19 किमी एसएसई में रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया.
उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में शनिवार रात 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश क्षेत्र था. भूकंप शनिवार रात 9:31 बजे अफगानिस्तान के पहाड़ी इलाकों में आया और भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निवासियों को इसके तुरंत बाद झटके महसूस हुए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञा��� केंद्र ने कहा कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में 36.38 डिग्री उत्तर अक्षांश और 70.77 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था.
कश्मीर में एक दिन में तीन बार भूकंप आया
जम्मू-कश्मीर में शनिवार रात 5.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप रात नौ बजकर 31 मिनट पर आया था. यह जम्मू-कश्मीर में दिन में आया तीसरा भूकंप था. इससे पहले सुबह आठ बजकर 36 और 10 बजकर 24 मिनट पर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इनके केंद्र पाकिस्तान और हिंदुकुश क्षेत्र में थे. इन दो भूकंपों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 और 5.2 मापी गई.
Also Read: Earthquake: अंडमान निकोबार द्वीप में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.3 रही तीव्रता
An earthquake of magnitude 5.2 on the Richter Scale hit 19km SSE of Fayzabad, Afghanistan at around 6:53 pm: National Centre for Seismology pic.twitter.com/dY5rkbW3pb
— ANI (@ANI) August 6, 2023
पाकिस्तान में भी महसूस किये गये भूकंप के झटके
पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में शनिवार को 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था. झटके लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, पेशावर और अन्य शहरों में महसूस किए गए. झटके के बाद लोग दहशत के चलते अपने घरों से बाहर निकल आए. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मुजफ्फराबाद के पास 2005 में सबसे भीषण भूकंप आया था जिसमें 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे.
चीन के शानदोंग प्रांत में भूकंप, 21 लोग घायल, 100 से अधिक इमारतें ढहीं
पूर्वी चीन के कुछ हिस्सों में शनिवार देर रात 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कम से कम 21 लोग घायल हो गए और 100 से अधिक इमारतें ढह गईं. स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, शनदोंग प्रांत की पिंगयुआन काउंटी में रात दो बजकर 33 मिनट पर आए भूकंप के झटके बीजिंग, तियानजिन, हेनान और हेबेई प्रांत सहित उत्तरी चीन के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए. पिंगयुआन बीजिंग से लगभग 345 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, भूकंप से कम से कम 21 लोग घायल हुए और 126 इमारतें ढह गईं. ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में घरों में रखे फर्नीचर हिलते हुए और लोग घरों से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं. भूकंप के कारण बीजिंग, तिआनजिंग और चांगझोऊ से जाने वाली 20 ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया. ‘चीन रेलवे बीजिंग ग्रुप कंपनी लिमिटेड’ के अनुसार, भूकंप के कारण शिजियाझुआंग-जिनान हाई-स्पीड रेलवे की लगभग 30 ट्रेन भी रोकी गईं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










