अमेरिका पर दोहरी आफत, पहले कोरोना, अब तूफान ने ली लोगों की जान

Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Apr 2020 9:46 PM

विज्ञापन

Monroe: A destroyed hangar and damaged planes are seen at Monroe Regional Airport in Monroe, La., Sunday, April 12, 2020. AP/PTI(AP13-04-2020_000019B)

अमेरिका (America) इस समय दोहरी मार झेल रहा है. पहले कोरोना वायरस (Coronavirus) से देश पूरी तरह से तबाह हो चुका है अब ईस्टर (Easter) के मौके पर तूफान (Storm) ने जमकर तबाही मचाया. दक्षिण अमेरिका में प्रतिकूल मौसमी स्थितियों के कारण आए तूफान ने कम से कम 19 लोगों की जान ले ली और लुसियाना से लेकर अपलेशियन पर्वतमाला क्षेत्र में सैकड़ों घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

विज्ञापन

जैकसन (अमेरिका) : अमेरिका इस समय दोहरी मार झेल रहा है. पहले कोरोना वायरस से देश पूरी तरह से तबाह हो चुका है अब ईस्टर के मौके पर तूफान ने जमकर तबाही मचाया. दक्षिण अमेरिका में प्रतिकूल मौसमी स्थितियों के कारण आए तूफान ने कम से कम 19 लोगों की जान ले ली और लुसियाना से लेकर अपलेशियन पर्वतमाला क्षेत्र में सैकड़ों घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में लगभग 6 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और अब तक 22 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

बवंडर की आशंका के प्रति आगाह करने के लिए सायरन बजाए जाने के बाद कई लोगों ने रविवार की आधी रात भूतल, अलमारियों और गुसलखाने के टबों में बैठकर बिताई. मिसिसिपी में 11 लोगों की और उत्तरपश्चिम जॉर्जिया में छह और लोगों की मौत हो गई.

अरकनसास और दक्षिण कैरोलीना में क्षतिग्रस्त घरों से दो और शव निकाले गए. रात भर तूफान आगे की ओर बढ़ता गया जिससे बाढ़ आई, पर्वतीय क्षेत्रों में मिट्टी धंस गई और टेक्सास से लेकर पश्चिम वर्जीनिया तक 10 राज्यों में करीब 7,50,000 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली कट गई.

राष्ट्रीय मौसम सेवा को क्षेत्र भर में सैकड़ों पेड़ गिरने, छत गिरने और बिजली लाइन ठप होने की सैकड़ों सूचना प्राप्त हुई. मौसम वैज्ञानिकों ने मध्य अटलांटिक राज्यों में सोमवार को और बवंडरों, तेज हवाएं और ओलावृष्टि के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है. जॉर्जिया में, मुर्रे काउंटी के अग्निशमन विभाग के प्रमुख ड्वायन बेन ने वागा-टीवी को बताया कि दो गतिशील होम पार्क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जहां पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

तूफान ने यहां करीब पांच मील तक तबाही मचाई है. कार्टर्सविले में भी एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई जिसके घर पर पेड़ गिर गया था. राज्य की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने ट्वीट कर बताया कि मिसिसिपी में मरने वालों की संख्या सोमवार तड़के 11 हो गई थी. वहीं अरकनसास में भी एक व्यक्ति के घर पर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई. दक्षिण कैरोलीना में ढही हुई मंजिल के मलबे के नीचे से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ.

चेटानूगा के अग्निशमन विभाग के प्रमुख फिल हाइमन ने बताया कि टेनेसी के चेटानूगा में कम से कम 150 घर और वाणिज्यिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोगों का इलाज चल रहा है हालांकि किसी को भी जानलेवा चोट नहीं आयी है. उन्होंने इस वक्त लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola