ePaper

ग्रीनलैंड कब्जा केस: अब यूरोप-कनाडा की भारी बेइज्जती कर रहे ट्रंप, शेयर कीं ऐसी दो फोटोज, देखें

Updated at : 20 Jan 2026 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
Donald Trump Shares 2 Photos One targets Europe another contains new map of America quoting Greenland US Territory Est 2026.

अमेरिकी सैनिकों के साथ कार्यक्रम में खुशी जताते राष्ट्रपति ट्रंप. फोटो- एक्स (WhiteHouse).

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड लगभग हर रोज अपने बयानों से पूरे विश्व की चर्चा में रहते हैं. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी फोटोज शेयर कीं, जिनमें यूरोप की बेइज्जती साफ नजर आ रही है. वहीं एक और फोटो है, जिसमें वह अमेरिका का नया मैप शेयर कर रहे हैं.

विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट डाली. यह ट्रंप के उस अभियान का एक और कदम था, जिसने पूरे यूरोप में हलचल, नहीं… नहीं… हलचल छोटा शब्द है. इसने खलबली मचा दी है. ट्रंप की घोषणा है- अमेरिका को ग्रीनलैंड चाहिए. येन केन प्रकारेण. हमला करने का डर दिखाया. पैसा देने का लालच दिया. बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश की. यूरोप ने भी पहले इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन वेनेजुएला में मादुरो का हश्र देखने के बाद यूरोप सचमुच हिल गया है. यूरोप ने दिखाने भर के लिए ही सही ग्रीनलैंड में अपनी सैनिक भेज दिए हैं. तो अब ट्रंप ने क्या किया है?  

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. जैसा वे हमेशा करते हैं. अपने खुद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर. इसमें ट्रंप की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई है, जिसमें अमेरिका का झंडा दिखाया गया है. इस झंडे में कनाडा, ग्रीनलैंड और वेनेजुएला को अमेरिका का हिस्सा दिखाया गया है. तस्वीर में ट्रंप ओवल ऑफिस के अंदर बैठे नजर आते हैं. उनके साथ कई बड़े यूरोपीय और नाटो नेता भी मौजूद हैं. इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शामिल हैं.

इसके बाद ट्रंप ने एक और पोस्ट साझा की. इस दूसरी तस्वीर में ट्रंप अपने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ ग्रीनलैंड में अमेरिकी झंडा फहराते हुए दिखाई देते हैं. झंडे के पास एक मील-पत्थर लगा है, जिस पर साफ लिखा है, “ग्रीनलैंड अमेरिकी क्षेत्र, स्थापना 2026.”

ट्रंप यूरोप और कनाडा की लगातार बेइज्जती कर रहे हैं. वह इससे पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं. पिछले साल उन्होंने कहा था कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाना चाहिए. लेकिन चुनाव जीतने के बाद मई महीने में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस बात को साफ तौर पर खारिज कर दिया था. ट्रंप को टारगेट करते हुए मार्क कार्नी ने कहा था, “इच्छाओं और हकीकत में फर्क करना जरूरी है.” 

कार्नी ने यह भी कहा कि उनकी चुनावी जीत और उन्हें मिले वोट यह दिखाते हैं कि कनाडा के लोग अपनी आजादी बनाए रखना चाहते हैं. उन्होंने साफ कहा कि कनाडा कभी भी अमेरिका का हिस्सा नहीं बनेगा. इसके बावजूद ट्रंप बार-बार कहते रहे हैं कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनना चाहिए. उन्होंने पूर्व कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का मजाक उड़ाते हुए उन्हें “कनाडा का गवर्नर” तक कह दिया था.

वैसे ट्रंप अपने ग्रीनलैंड अभियान से बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रहे हैं. उन्होंने इसके बाद नाटो के चीफ मार्क रुटे से बात की. इससे पहले उनके NORAD ने ग्रीनलैंड में अपने बेस पर मिलिट्री जहाज भेजने का फैसला किया था. इस पर नई अपडेट के लिए…

ये भी पढ़ें:- टैरिफ लगाया, हवाई जहाज भेजा, अब ट्रंप ने नाटो चीफ को घुमाया फोन, कहा- पीछे हटने का सवाल ही नहीं

ये भी पढ़ें:- सीरिया की जेल से भागे इस्लामिक स्टेट के आतंकी, सरकार बोली 120, कुर्दों ने कहा 1500, US के रहते कब और कैसे हुई यह घटना?

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola