कोरोना वायरस से संबंधित सूचना साझा करने में देरी को लेकर चीन से थोड़ा निराश हूं : डोनाल्‍ड ट्रंप

Updated at : 23 Mar 2020 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना वायरस से संबंधित सूचना साझा करने में देरी को लेकर चीन से थोड़ा निराश हूं : डोनाल्‍ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर चीन की ओर से सूचना साझा करने में देरी किये जाने और अमेरिकी चिकित्सा विशेषज्ञों के दौरे को नकारने के कदम से वह उससे 'थोड़ा निराश' हैं.

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर चीन की ओर से सूचना साझा करने में देरी किये जाने और अमेरिकी चिकित्सा विशेषज्ञों के दौरे को नकारने के कदम से वह उससे ‘थोड़ा निराश’ हैं. कोरोना वायरस से लड़ने को लेकर उनके प्रशासन की ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देने के दौरान व्हाइट हाउस में प्रेसवार्ता में ट्रंप ने कहा, ‘उन्हें इस बारे में हमें बताना चाहिए था.’

उन्होंने कहा, ‘मैं चीन से थोड़ा निराश हूं. मैं आपके साथ ईमानदारी से रहूंगा, क्योंकि मैं जितना चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पसंद करता हूं और उतना ही मैं देश का सम्मान और सराहना करता हूं.’ अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 31,057 मामले हैं, जबकि 390 लोगों की मौत हो चुकी हैं. न्यूयॉर्क राज्य सर्वाधिक प्रभावित है, जहां देशभर के करीब आधे मामले सामने आये हैं.

ट्रंप ने कहा कि चीन में जानलेवा वायरस की जानकारी मिलते ही वह अमेरिकी चिकित्सा दल वहां भेजना चाहते थे लेकिन चीन ने अनुमति नहीं दी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने किसी खास समय का उल्लेख किये बिना कहा कि उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से ‘खासतौर’ पर अमेरिकी दल को चीन भेजने के लिए बात की थी. ट्रंप ने कहा, ‘लेकिन वह ऐसा नहीं चाहते थे.’

उन्होंने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें अंदरुनी तौर पर क्या चल रहा है, इसकी जानकारी पहले ही देनी चाहिए थी. हमें इस बारे में सार्वजनिक होने से पहले तक कुछ पता नहीं चला.’ इस बीच, कोरोना वायरस को लेकर ट्विटर पर चीन और अमेरिका के अधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola