Trump Oath Ceremony Time : कितने बजे डोनाल्ड ट्रंप लेंगे शपथ ? क्या होगा खास, जानें यहां

Published by :Amitabh Kumar
Updated at :20 Jan 2025 8:05 PM
विज्ञापन
Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप

Trump Oath Ceremony Time : डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के दिन क्या होता है? समय कितने बजे है? जानें यहां पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Trump Oath Ceremony Time : 20 जनवरी को यानी आज दोपहर 12 बजे (भारत के समय के अनुसार रात 10.30 बजे) डोनाल्ड जे. ट्रंप दूसरी बार संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे. यह समारोह यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल रोटुंडा के अंदर आयोजित किया जाएगा, जो कैपिटल के गुंबद के नीचे गोलाकार सेंटर प्वाइंट है. इसपर चार साल पहले दंगाइयों ने कब्ज़ा कर लिया था, जो 2020 के चुनाव में जो बिडेन की जीत को पलटना की चाहत रखते थे.

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी खास बातें जानें

  1. डोनाल्ड ट्रंप और जेडी वेंस सोमवार को दोपहर में पद की शपथ लेंगे. 1933 में अमेरिकी संविधान में संशोधन के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह हर चार साल में 20 जनवरी को या 21 जनवरी को आयोजित किया जाता है.
  2. समारोह कैपिटल में जुलूस के साथ शुरू होगा. इसके बाद उपराष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसके बाद, ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे. राष्ट्रपति के रूप में अपना उद्घाटन भाषण देंगे.
  3. इसके बाद, निवर्तमान राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का ऑनर डिपार्चर होगा. इसके बाद हस्ताक्षर समारोह होगा जब नए राष्ट्रपति नामांकन, मेमो और कार्यकारी आदेशों पर साइन करेंगे.
  4. सीबीएस न्यूज़ के अनुसार, उद्घाटन समारोह की शुरुआत यूनिवर्सिटी ऑफ़ नेब्रास्का-लिंकन कंबाइंड चोयर्स और ‘द प्रेसिडेंट्स ओन’ यूएस मरीन बैंड द्वारा प्रस्तुत संगीतमय प्रोग्राम से होगी.
  5. उसके बाद, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ब्रेट कैवनघ जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे.
  6. इसके बाद, गायिका कैरी अंडरवुड, आर्म्ड फोर्सेस कोरस और यूएस नेवल एकेडमी ग्ली क्लब ‘अमेरिका द ब्यूटीफुल’ का एक शो करेंगे.
  7. इस मेगा प्रदर्शन के बाद, मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे.

ट्रंप ने अमेरिका के हर संकट को दूर करने की बात कही

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शपथग्रहण की पूर्व संध्या पर अपने समर्थकों और देशवासियों को संबोधित किया. उन्होंने वादा किया कि वह अमेरिका के सामने आने वाले हर संकट को दूर करने के लिए तेजी से काम करेंगे. ट्रंप ने ‘कैपिटल वन एरिना’ स्टेडियम में अपने समर्थकों से कहा, ‘‘20 जनवरी से मैं तेजी से और मजबूती से काम करूंगा. हमारे देश के सामने आने वाले हर संकट का समाधान करूंगा. हमें यह करना ही होगा.’’

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola