Watch Video : पाकिस्तान में डोनाल्ड ट्रंप का डुप्लीकेट, गाना गाकर ठेले पर बेचता है खीर
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Jan 2025 10:01 AM
पाकिस्तान के सलीम बग्गा की तस्वीर
Watch Video : पाकिस्तान में सलीम बग्गा नाम का शख्स बिल्कुल भावी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तरह दिखता है. वह खाने की कुछ चीज ठेले में बेचता है. उसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Watch Video : पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर लोग मजे ले रहे हैं और शेयर कर रहे हैं. दरअसल, पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के साहिवाल जिले के बाजार का यह वीडियो है. यहां ठेले पर खाने की कुछ चीज बेचता वह नजर आ रहा है. यह खीर की तरह लगता है. शख्स अमेरिका के होने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह दिख रहा है. वह बहुत ही मजेदार अंदाज में अपने सामान को बेच रहा है. गाना गाते हुए इस शख्स का वीडियो बनाने के लिए लोग इसके ठेले पर उमड़ पड़ते हैं. देखें वीडियो
Pakistan has its own Donald Trump
— NEXTA (@nexta_tv) January 14, 2025
Locals love taking selfies with Salem Bagga, a singing pudding vendor. They believe the man looks exactly like the future U.S. President Trump.
Bagga has capitalized on this resemblance and turned it into a brand, naming his rice pudding,… pic.twitter.com/t8ICZzeZFu
‘डोनाल्ड ट्रंप खीर’ बेचता है सलीम बग्गा
वायरल हो रहे वीडियो को NEXTA @nexta_tv ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया- पाकिस्तान का अपना डोनाल्ड ट्रंप…स्थानीय लोग सलीम बग्गा नामक एक गायक, पुडिंग बेचने वाले के साथ सेल्फी लेना बहुत पसंद कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि यह व्यक्ति बिल्कुल भावी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जैसा दिखता है. बग्गा ने इस समानता का लाभ उठाया और इसे एक ब्रांड बना दिया. अपने चावल के हलवे, खीर का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप खीर’ उसने रख दिया. बग्गा को उम्मीद है कि एक दिन ट्रंप पाकिस्तान आएंगे और उनकी खीर का स्वाद चखेंगे. उन्होंने कहा, ”ट्रंप आप चुनाव जीत गए हैं. अब यहां आएं और मेरी खीर का स्वाद चखें. आपको यह बहुत पसंद आएगी.”
ट्रंप जैसा दिखना, स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण
सलीम बग्गा को और भी अलग बनाता है उसका आकर्षक गोरा रंग, जो उसके ऐल्बिनिजम की वजह से है. उसे डोनाल्ड ट्रंप जैसा दिखने में यह मदद करता है. इस समानता की वजह से स्थानीय लोग उसे ट्रंप कहकर संबोधित करते हैं. एक ग्राहक मोहम्मद यासीन ने कहा, ”हमें ऐसा लगता है जैसे ट्रंप यहां खीर बेचने आए हैं.” यासीन ने कहा कि वे उसकी स्वादिष्ट खीर और उसके गाने की वजह से आते हैं. स्थानीय निवासी इमरान अशरफ ने बताया कि उसे बग्गा के साथ सेल्फी लेना बहुत पसंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










