Cyclone Tracker: तूफान ‘क्राथोन’ का तांडव, भारी बारिश, स्कूल और दफ्तर बंद, उड़ानें रद्द

Updated:
विज्ञापन
Cyclone Tracker: तूफान ‘क्राथोन’ का तांडव, भारी बारिश, स्कूल और दफ्तर बंद, उड़ानें रद्द

Cyclone Tracker: ताइवान में तूफान का तांडव जारी है. भारी बारिश के बीच हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है.

विज्ञापन

Cyclone Tracker: ताइवान में तूफान तबाही मचाने के लिए आ रहा है जिसको लेकर तैयारियां की जा रहीं हैं. इस आशंका के बीच तेज हवाएं चलने और मूसलाधार बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई, साथ हीं कम से कम 70 लोग घायल हो गए. ताइवान के अग्निशमन विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि तूफान की आशंका के मद्देनजर हजारों लोगों को निचले या पहाड़ी इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

विभाग ने बताया कि तूफान ‘क्राथोन’ के कारण बदली मौसमी परिस्थितियों के चलते दो लोगों की मौत हो गई जबकि 70 लोग घायल हुए हैं. केंद्रीय मौसम प्रशासन के अनुसार, 209 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ आने वाला यह तूफान तड़के ताइवान के घनी आबादी वाले पश्चिमी तट पर पहुंच चुका है और तबाही मचा रहा है.

काऊशुंग में 43 सेंटीमीटर बारिश हुई

पिछले चार दिन में तटीय ताइतुंग काउंटी में कम से कम 128 सेंटीमीटर बारिश तथा प्रमुख बंदरगाह शहर काऊशुंग में 43 सेंटीमीटर बारिश हुई है. अधिकारियों ने पूरे तटीय क्षेत्र में स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद कर दिए हैं और सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं. अधिकारियों ने बताया कि हुआलिन काउंटी में, भूस्खलन की आशंका वाले रिहायशी इलाके से 3,000 से अधिक लोगों को निकाला गया. दक्षिण-पश्चिमी शहर ताइनान में लगभग 200 लोगों और दक्षिणी पिंगटुंग काउंटी के 800 से अधिक निवासियों को भी निकाला गया है.

Read Also: Rain Alert: नेपाल में भारी बारिश का नया अलर्ट जारी, बाढ़ और भूस्खलन से 240 से अधिक की मौत

27 लाख की आबादी वाले शहर पर मंडराया खतरा

लगभग 27 लाख की आबादी वाले शहर काऊशुंग के तूफान से सीधे प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई है. इस आशंका को लेकर लोग पूरी तरह से सतर्क हैं. वे अपने घरों में ही हैं.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola