ePaper

COVID 19 in China: चीन में बड़ी संख्या में मौत की आशंका, जीरो कोविड नीति वापस लिए जाने के बाद बढ़े मामले!

Updated at : 21 Dec 2022 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
COVID 19 in China: चीन में बड़ी संख्या में मौत की आशंका, जीरो कोविड नीति वापस लिए जाने के बाद बढ़े मामले!

COVID-19 in China: चीन में कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा दर्ज हो रही वृद्धि के कारण वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है. खबरों की मानें तो चीन के श्मशानों में लाशों का अंबार लग गया है.

विज्ञापन

COVID-19 in China: चीन में हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा वृद्धि दर्ज हुई है. इस कारण वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है. इसके साथ ही चीन के श्मशानों में लाशों का अंबार लगने की खबरें भी सामने आ रही हैं. इन सबके बीच, विभिन्न आंकड़ों के विश्लेषण से संकेत मिल रहा है कि चीन में सख्त जीरो कोविड नीति को वापस लिये जाने के बाद संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि और बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो सकती है.

15 लाख चीनी नागरिकों की मौत की आशंका!

द इकोनॉमिस्ट में प्रकाशित हाल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमित होने की दर और अन्य परिस्थितियों के स्टडी के आधार पर लगभग 15 लाख चीनी नागरिकों की मौत की आशंका जतायी गयी है. यह आंकड़े अन्य हालिया आंकड़ों से भी मेल खाते हैं, जिनमें द लांसेट पत्रिका की बीते सप्ताह की एक रिपोर्ट भी शामिल है. इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि चीन में पाबंदियों में ढील दिये जाने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से 13 लाख से 21 लाख लोगों की मौत हो सकती हैं.

महामारी के दौरान चीन में 20 लाख से भी कम मामले दर्ज

वहीं, द लांसेट की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोराना से मौतों की संख्या का अनुमान लगाना मुश्किल है. यह बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि बुजुर्गों और कमजोर लोगों को कितनी संख्या में कोविड वैक्सीन लगाये गये हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन के सीरोलॉजिकल अध्ययनों से पता चला है कि देश में लगभग सभी में सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ एंटी-बॉडी हैं. चीन के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं. लेकिन, उनमें प्राकृतिक प्रतिरक्षा का स्तर निश्चित रूप से कम होगा. महामारी के दौरान देश में कोविड-19 के 20 लाख से भी कम मामले दर्ज किए गये थे.

चीन ने कोविड पाबंदियों को हटाने के लिए नहीं किये पर्याप्त उपाय

इधर, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में महामारी विज्ञान के प्रोफेसर झेंगमिंग चेन ने नीति में बदलाव के समय पर सवाल उठाया है. उन्होंने द लांसेट रेस्पिरेटरी मेडिसिन को बताया कि चीन ने कोविड पाबंदियों को हटाने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं किये. उन्हें वैक्सीनेशन को बढ़ावा देना चाहिए था. साथ ही मीडिया, स्वास्थ्य सेवा प्रणाली और आम लोगों को तैयार करना चाहिए था. मैंने पिछले 6 महीनों में इनमें से कुछ भी होते हुए नहीं देखा है.

कोरोना संक्रमण को लेकर भारत अलर्ट

इस बीच, दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अचानक तेजी के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को नयी दिल्ली में देश में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को सजग रहने और निगरानी तंत्र मजबूत करने का निर्देश दिया. मांडविया ने एक ट्वीट में कहा कि कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर आज विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की. कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है. मैंने सभी संबंधित लोगों को सजग रहने और निगरानी बढ़ाने के लिए कहा है. हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिाए तैयार हैं.

Also Read: Viral Video: चीन में तांडव मचा रहा कोरोना, फर्श पर लेटे दिखे मरीज, बेहोश होते डॉक्टरों का वीडियो वायरल

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola