चीन में फिर एक्टिव हुआ कोरोनावायरस, बीजिंग में मिले 6 नये कोविड-19 पॉजिटिव
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jun 2020 4:46 PM
बीजिंग : चीन के वुहान शहर से निकलकर पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाला कोरोनावायरस एक बार फिर चीन में एक्टिव हो गया है. राजधानी बीजिंग में छह नये कोविड-19 मामले सामने आने के बाद इस बाजारों को बंद कर दिया गया है. इन नये मामलों के साथ ही बीजिंग में पिछले तीन दिन में संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है जबकि देश के अन्य हिस्सों में संक्रमण के 12 नये मामले सामने आये हैं.
बीजिंग : चीन के वुहान शहर से निकलकर पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाला कोरोनावायरस एक बार फिर चीन में एक्टिव हो गया है. राजधानी बीजिंग में छह नये कोविड-19 मामले सामने आने के बाद इस बाजारों को बंद कर दिया गया है. इन नये मामलों के साथ ही बीजिंग में पिछले तीन दिन में संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है जबकि देश के अन्य हिस्सों में संक्रमण के 12 नये मामले सामने आये हैं.
Also Read: कोरोना वायरस संक्रमण के 45 प्रतिशत मामले बिना लक्षण वाले: अध्ययन
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शनिवार को बताया कि देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के कुल 18 नये मामलों की पुष्टि हुई जिसमें से बीजिंग में स्थानीय संक्रमण के छह मामले शामिल हैं. उसने बताया कि शुक्रवार तक बिना लक्षण वाले सात नये मरीज सामने आये जिससे पृथक-वास में रह रहे ऐसे मरीजों की कुल संख्या 98 हो गयी है.
बीजिंग में अधिकारियों ने शिनफादी बाजार में आयातित सैल्मन मछली को काटने वाले बोर्ड पर कोरोना वायरस पाया. शिनफादी बाजार के प्रमुख झांग युक्सी ने बीजिंग न्यूज को शुक्रवार को बताया कि इसके बाद संपर्क में आये नौ लोगों को पृथक कर दिया गया. हालांकि वे जांच में संक्रमित नहीं पाये गये हैं. बीजिंग में संक्रमण के मामले बढ़ने से अधिकारी चिंतित हो गये हैं क्योंकि शहर में करीब दो महीनों तक कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया था.
नये मामलों ने चीन की राजधानी में कोरोना वायरस के फिर से फैलने की चिंताओं को जन्म दे दिया है. शहर के सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव काई की ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को विषाणु के फिर से फैलने की आशंका से निपटने के लिए ‘युद्ध स्तर’ पर तैयार रहने को कहा गया है.
सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ के अनुसार चीन के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि छिटपुट मामले आना सामान्य है क्योंकि इस संक्रामक बीमारी का खात्मा नहीं हुआ है. लेकिन इस महामारी के फिर से फैलने की आशंका नहीं है क्योंकि दो करोड़ की आबादी वाले इस शहर के निवासी एहतियात बरतने को लेकर काफी जागरूक हैं. शुक्रवार को सामने आए दो मरीज बीजिंग के फेंगतई जिले में एक मांस अनुसंधान केंद्र के सहकर्मी हैं और उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.
लियु उपनाम के एक मरीज ने पांच दिनों के लिए पूर्वी चीन के शांगडोंग प्रांत की यात्रा की थी जबकि दूसरे ने हाल फिलहाल में कोई यात्रा नहीं की. बीजिंग ने फेंगतई जिले में शिनफादी बाजार और जिंगशेन सीफूड बाजार को तत्काल बंद कर दिया जहां संक्रमित मरीज गया था. बीजिंग में कुल मिलाकर छह थोक बाजारों ने शुक्रवार को अपना कामकाज पूरी तरह या आंशिक रूप से बंद कर दिया है. शहर में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के नये मामले सामने आने के बाद पहली से तीसरी कक्षा के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला भी शुक्रवार को बदल दिया गया.
शुक्रवार तक चीन में कुल संक्रमितों की संख्या 83,075 पर पहुंच गयी जिसमें से 74 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है. हालांकि किसी की भी हालत गंभीर नहीं है. एनएचसी ने बताया कि 78,367 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है और 4,634 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गयी है.
Posted By: Amlesh Nandan Sinha.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










