COVID-19 : कोरोना संक्रमित ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की सेहत में सुधार

Corona virus : ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (British PM Boris Johnson ) की लगातार तीसरी रात लंदन के एक अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में बीती और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है.
लंदन : ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की लगातार तीसरी रात लंदन के एक अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में बीती और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है.
डाउनिंग स्ट्रीट ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 55 वर्षीय प्रधानमंत्री जॉनसन को सोमवार की रात हालत बिगड़ने पर सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है, लेकिन उन्हें निमोनिया नहीं हुआ है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत नहीं देखी गई है.
डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने बुधवार रात बताया कि प्रधानमंत्री की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है. हालांकि वह अभी आईसीयू में रहेंगे. उन्हेंने बताया कि उनकी हालत स्थिर हैं, उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. वह उठकर भी बैठे थे और उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत भी की थी.
Also Read: Cornavirus : भारत, जापान में बढ़ रहे कोविड-19 के मामले, कई देशों में कम हो रहा प्रकोप
विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ब्रिटिश प्रधानमंत्री का कामकाज देख रहे हैं. वह बृहस्पतिवार को कोबरा आपात बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें देश में लागू लॉकडाउन की समीक्षा की जाएगी. बैठक में विचार होगा कि 23 मार्च को लागू किए गए 21 दिन के लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं.
यह बंद अगले सोमवार को खत्म हो जाएगा, लेकिन इस तरह के संकेत हैं कि इसे बढ़ाया जा सकता है. ब्रिटेन में कोरोना वायरस से 7097 लोगों की मौत हो चुकी है.
Also Read: COVID-19 : 49 हजार वेंटिलेटर का ऑर्डर, देश में जरूरी उपकरणों का स्टॉक मौजूद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










