‘हर रोज खौफ में अपनी आंख खोलते हैं इस देश के मुसलमान’, कहीं फिर ना घट जाए वो घटना

Updated:
विज्ञापन
‘हर रोज खौफ में अपनी आंख खोलते हैं इस देश के मुसलमान’, कहीं फिर ना घट जाए वो घटना

christchurch mosque attack : न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में मस्जिदों पर हुए हमलों के एक साल बाद भी मुस्लिम समुदाय के लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं.

विज्ञापन

क्राइस्टचर्च : न्यूजीलैंड में मुसलमान रोज खौफ के साये में अपनी आंख खोलते हैं. क्राइस्टचर्च में मस्जिदों पर हुए हमलों के एक साल बाद भी मुस्लिम समुदाय के लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं. आलिया डेन्जीसेन हर रोज सूरज निकलने से पहले उठकर खबरें सुनती हैं ताकि वे अपनी स्कूल जाने वाली बेटियों उस उत्पीड़न के प्रति सतर्क कर सकें जिसका उन्हें मुसलमानों होने के कारण सामना करना पड़ सकता है. मुस्लिम समुदाय की नेता आलिया 12 महीने पहले क्राइस्टचर्च में मस्जिदों पर हुए हमलों को याद करते हुए कहती हैं- हम अब सुरक्षित महसूस नहीं करते.

गौरतलब है कि श्वेतों को सर्वश्रेष्ठ मानने वाले एक व्यक्ति ने पिछले साल 15 मार्च को जुमे की नमाज के दौरान अल नूर मस्जिद और लिनवुड इस्लामिक सेंटर में 51 मुसलमानों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. आलिया कहती हैं कि डर तो हमलों से पहले ही महसूस होने लगा था, लेकिन हमलों के बाद इसने जड़ें जमा लीं. ऐसा लगा कि न्यूजीलैंड की पूरी आबादी हमारे पीछे पड़ी है.

आगे आलिया ने कहा कि मुसलमानों को अपशब्द कहे जाने और उन्हें मिल रही धमकियों के कारण अब वेसै ही हालात दोबारा पैदा होने लगे हैं. नरसंहार के बाद हालात को संभालने के लिये प्रशंसा पाने वाली प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि उनके देश को श्वेत वर्चस्ववादियों से निपटने के लिये अभी काफी कुछ करना चाहिये.

इस्लामिक वीमेन काउंसिल ऑफ न्यूजीलैंड की सह-संस्थापक अंजुम रहमान का कहना है कि अब भी लोगों के दिलों में नफरत छिपी हुई है…यह न सिर्फ हमारे समुदाय के लोगों के प्रति है बल्कि सोशल मीडिया पर समलैंगिक समुदाय के लोगों के प्रति भी यह नफरत देखी जा सकती है. उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगी कि सिर्फ हमारे साथ ही ऐसा है, लेकिन हम इसे महसूस कर रहे हैं. हिजाब पहनने वाली मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे सोचते हैं कि हम आसान शिकार हैं और पलट कर वार नहीं कर सकते.

इस घटना के लगभग एक साल बाद मस्जिद के रास्ते में लिखे शब्द ‘किया काहा’ सभी का ध्यान खींचते हैं. मस्जिद में नियमित रूप से आने वाले अब्दुल राउफ ने माओरी भाषा के इन शब्दों का अनुवाद करते हुए कहा, ‘इसका मतलब है मजबूत रहो.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola