Chicago Shooting: अमेरिका के शिकागो में अंधाधुंध फायरिंग, 15 को लगी गोली

Updated:
विज्ञापन
Chicago Shooting: अमेरिका के शिकागो में अंधाधुंध फायरिंग, 15 को लगी गोली

Chicago Shooting: अमेरिका के शिकागो में हुई फायरिंग में कई लोगों के घायल होने की खबर है. इन घायलों में तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

विज्ञापन

Chicago Firing updates : अमेरिका के शिकागो से बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां फायरिंग हुई है जिसमें 15 लोगों को गोली लगने की खबर है. घायलों में से कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है. फायरिंग के बाद मौके पर पुलिए पहुंच गयी और इलाके को घेर लिया, लेकिन अभी तक किसी आरोपी के गिरफ्तारी की खबर नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फायरिंग की घटना शिकागो के दक्षिण में विलोब्रुक में हुई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फायरिंग की घटना हनी सकल लेन के पास रूट 83 पर लगभग 12:30 बजे हुई. वहां मौजूद लोगों की मानें तो एक पार्किंग स्थल में जुनेहवें उत्सव के लिए एक बड़ा समूह एकत्रित हुआ था, तभी किसी ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें करीब 15 लोगों को गोली लगी. एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हम बस बाहर खड़े थे, तभी कानों में गोलियों की आवाज आने लगी. चारों ओर अफरा-तफरी मच गयी.

फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि घायलों को चार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola