Ceasefire : लाखों निर्दोष लोग मारे जाते, भारत-पाक संघर्षविराम पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump
Ceasefire : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्षविराम करने के लिए भारत एवं पाकिस्तान के मजबूत और दृढ़ नेतृत्व की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि युद्ध में लाखों अच्छे और निर्दोष लोग मारे जा सकते थे. ट्रंप ने दोनों देशों के नेताओं के साहसिक और विवेकपूर्ण कदमों की तारीफ की.
Ceasefire : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति को सराहते हुए दोनों देशों के नेतृत्व की प्रशंसा की. रविवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के मजबूत और दृढ़ नेताओं ने यह समझदारी दिखाई कि अब आक्रामकता रोकने का समय आ गया है. ट्रंप ने कहा कि इन नेताओं के साहसिक और विवेकपूर्ण कदमों से उनकी विरासत और भी मजबूत हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि इस संघर्ष को रोकने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है और भारी विनाश से भी बचा जा सकेगा. ट्रंप ने इसे एक सकारात्मक कदम बताया.
क्या कश्मीर का कोई समाधान निकाला जा सकता है: ट्रंप
ट्रंप ने कहा, ‘‘लाखों अच्छे और निर्दोष लोग मारे जा सकते थे. आपकी विरासत आपके साहसी कार्यों से काफी मजबूत हुई है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि अमेरिका इस ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय तक पहुंचने में आपकी मदद कर सका. हालांकि, इस पर चर्चा भी नहीं हुई है लेकिन मैं इन दोनों महान राष्ट्रों के साथ व्यापार को काफी बढ़ाने के लिए कदम उठाने जा रहा हूं. इसके अतिरिक्त मैं आप दोनों के साथ मिलकर यह देखने के लिए काम करूंगा कि…. क्या कश्मीर के संबंध में कोई समाधान निकाला जा सकता है. ईश्वर भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व को उनके अच्छे काम के लिए आशीर्वाद दें.’’
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ गया तनाव
भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर पिछले सप्ताह हमले किए थे. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को घोषणा की थी कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बात की. उन्होंने कहा, “उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष शनिवार को शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे.”
विदेश सचिव की इस घोषणा से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान ‘‘पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम’’ पर सहमत हो गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










