कैलिफोर्निया में तेजी से फैल रही आग - अब तक 16 की मौत, ट्रंप ने इतिहास का सबसे भयानक आपदा बताया

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Jan 2025 5:12 PM

विज्ञापन

Los Angeles Fire

Los Angeles Fire: लॉस एंजिल्स के कैलिफोर्निया में इस समय भयानक आग लगी हुई है. जो लगातार बढ़ती ही जा रही है. जंगलों में लगी आग से अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है.

विज्ञापन

Los Angeles Fire: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में जंगलों की आग से मरने वालों में पांच पैलिसेड्स, जबकि 11 की मौत ईटॉन इलाके में हुई. इससे पहले 11 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई थी. जंगल की आग लगातार बढ़ती जा रही है. जबकि इसपर काबू पाने की कोशिश लगातार की जा रही है. इधर कैलिफोर्निया की भयानक आग को अमेरिका के होने वाले राष्ट्रपति ड्रोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी भयानक आपदा करार दिया है. उन्होंने इसके लिए अधिकारियों पर गुस्सा भी दिखाया है. ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, आग अभी भी भड़की हुई है. हजारों शानदार घर जल गए और जल्द ही कई और घर जल जाएंगे. हर जगह मौत का मंजर है. यह हमारे देश के इतिहास का सबसे भयानक आपदाओं में से एक है. वे आग को क्यों नहीं बुझा पा रहे हैं? उन्हें क्या हो गया है.

तेज हवा के कारण तेजी से फैलती जा रही है आग

आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मी लगातार लगे हुए हैं. लेकिन उन्हें तेज हवाओं के कारण काफी परेशानी हो रही है. मैन्डेविल कैनयन में आग बुझाने के लिए पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं. मैन्डेविल कैनयन में फेमस अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर समेत कई हस्तियों के घर हैं. फिलहाल आग प्रभावित इलाकों में हल्की हवाएं चल रही हैं, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि अग्निशामकों के लिए मुश्किलें खड़ी करने वालीं तेज सेंटा ऐना हवाएं जल्द ही लौट सकती हैं. इन हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिसने लॉस एंजिलिस तथा आसपास के पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में लेकर नष्ट कर दिया है. लॉस एंजिलिस में पिछले 8 महीनों से बहुत कम बारिश हुई है.

यह भी पढ़ें: Los Angeles Wildfire: हर तरफ आग ही आग, 10 हजार से ज्यादा घर स्वाहा, होने लगी लूटपाट, देखें वीडियो

अंतरराज्यीय राजमार्ग 405 पर भी खतरा मंडराया

आग के कारण अंतरराज्यीय राजमार्ग 405 पर भी खतरा मंडरा रहा है जो इस क्षेत्र से होकर गुजरने वाला मुख्य यातायात मार्ग है. आग ने करीब 145 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है. हजारों लोगों को अब भी आग प्रभावित इलाकों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं.

12000 से अधिक इमारतें जलकर राख

आग ने अबतक 12000 से ज्यादा इमारतों को जलाकर राखकर दिया है, जिसमें घर, अपार्टमेंट इमारतें, व्यवसायिक इमारतें आदि शामिल हैं. एक्यूवेदर के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार अब तक 135 अरब अमेरिकी डॉलर से लेकर 150 अरब अमेरिकी डॉलर के बीच नुकसान हो चुका है.

2 लाख से अधिक लोग हो चुके हैं विस्थापित

कैलिफोर्निया की आग से अबतक 2 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार सनसेट की आग पर काबू पा लिया गया है, हर्स्ट की आग ने 771 एकड़ भूमि को जला दिया है, केनेथ की आग ने 959 एकड़ को जला दिया है, ईटन की आग ने 13,690 एकड़ को जला दिया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola