Bangladesh Violence : बांग्लादेश में सेना की गाड़ी में लगा दी गई आग, फायरिंग में बच्चे को लगी गोली

Updated:
विज्ञापन
Bangladesh Violence : बांग्लादेश में सेना की गाड़ी में लगा दी गई आग, फायरिंग में बच्चे को लगी गोली

Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हालात अब तक ठीक नहीं हुए हैं. अंतरिम सरकार के गठन के बाद भी हिंसा जारी है. इस बार झड़प सेना के जवानों और आवामी लीग के समर्थकों के बीच हुआ. जानें पूरा मामला

विज्ञापन

Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हालात अब तक सामान्य नहीं हुए हैं. इस बीच एक बड़ी खबर गोपालगंज इलाके से आ रही है. जानकारी के अनुसार, सेना के जवानों और अवामी लीग के समर्थकों के बीच झड़प के बाद भीड़ ने सेना की गाड़ी में आग लगा दी. dhakatribune.com ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की है. इस घटना में सेना के जवानों, पत्रकारों और स्थानीय लोगों समेत 15 लोग घायल लोग घायल हो गए हैं. घायलों में से दो को गोली लगी है.

बताया जा रहा है कि घटना शनिवार को शाम करीब 4 बजे हुई. सदर उपजिला के गोपीनाथपुर बस स्टैंड के पास हिंसा ने भयानक रूप ले लिया. हजारों की संख्या में अवामी लीग के नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की देश वापसी की मांग कर रहे थे. ढाका-खुलना हाईवे पर प्रदर्शन करने और जाम लगाने के लिए प्रदर्शनकारी जमा हुए थे. इसके बाद सेना के जवानों ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों को सड़क खाली करने का आदेश दिया, लेकिन भीड़ ने उन पर पत्थरबाजी कर दी.

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज

पत्थरबाजी के बाद, सेना के जवानों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज कर दिया. जवाब में, प्रदर्शनकारियों ने सेना के वाहन में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया. गोपालगंज कैंप के लेफ्टिनेंट कर्नल मकसुदुर रहमान ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि करीब 3,000 से 4,000 लोग सड़क को जाम करने के लिए जमा हुए थे. हमले में सेना के चार जवान घायल हो गए हैं.

Read Also : Bangladesh Updates: बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के दबाव में चीफ जस्टिस ने दिया इस्तीफा

सेना के जवानों ने फायरिंग भी की

गोपीनाथपुर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष लच्छू शरीफ ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना के जवानों ने फायरिंग भी की. एक बच्चे सहित दो लोगों को गोली लगी है. घटना में किसी की जान नहीं गई है. शाम करीब 6 बजे इलाके में स्थिति शांत हो गई.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola