Bangladesh Bus Accident: बांग्लादेश में तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, 19 की मौत, 30 घायल

Updated:
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मसूद आलम ने बताया कि ढाका जा रही एमाद परिवहन द्वारा संचालित बस शिबचर के मदारीपुर में एक एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित हो गई. उन्होंने बताया कि पदमा ब्रिज के लोकार्पण के बाद यह एक्सप्रेस-वे पर सबसे भीषण हादसा है.

विज्ञापन

बांग्लादेश से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. एक तेज रफ्तार बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 19 यात्रियों की मौत हो गयी. जबकि 30 अन्य घायल हो गये.

बस दुर्घटना तकनीकी खामी और तेज रफ्तार के कारण हुई

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मसूद आलम ने बताया कि ढाका जा रही एमाद परिवहन द्वारा संचालित बस शिबचर के मदारीपुर में एक एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित हो गई. उन्होंने बताया कि पदमा ब्रिज के लोकार्पण के बाद यह एक्सप्रेस-वे पर सबसे भीषण हादसा है. उन्होंने कहा, माना जा रहा है कि बस दुर्घटना तकनीकी खामी और तेज रफ्तार के कारण हुई है.

कई घायलों की हालत गंभीर

मदारीपुर की उपायुक्त रहीमा खातून ने बताया कि मौके से 14 लोगों के शव बरामद किए गये, लेकिन अस्पताल ले जाते समय तीन अन्य लोगों की मौत हो गई. उपायुक्त के मुताबिक, कई घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए शिबचर उपजिला स्वास्थ्य परिसर और ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने दो और लोगों को मृत घोषित कर दिया है.

Also Read: पीएम मोदी ने भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन का किया उद्घाटन, हाई स्पीड डीजल की होगी आपूर्ति

बस का एक टायर पंचर हो जाने के बाद बस नियंत्रण से बाहर हो गई

फरीदपुर में अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा के उप सहायक निदेशक शिप्लू अहमद ने कहा, ऐसा माना जाता है कि बस का एक टायर पंचर हो जाने के बाद बस नियंत्रण से बाहर हो गई. इसके बाद खाई में गिर गई.

घटना की जांच के लिए समिति गठित

उपायुक्त रहीमा खातून ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है और वह दो दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी. उन्होंने बताया कि मृतकों के परिवारों को 25,000 टका और घायलों को 5,000 टका दिया जाएगा. शोनाडांगा बस स्टेशन के अधिकारी मोहम्मद सबुज खान ने बताया कि बस में 43 से अधिक यात्री सवार थे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola