बड़ा हादसा टला: बीच हवा में नजदीक आए एयर इंडिया-नेपाल एयरलाइंस के विमान, तीन स्टाफ सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेपाल में आज एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान बीच हवा में भिड़ने वाले थे. हालांकि, चेतावनी प्रणाली ने पायलटों को सतर्क कर दिया और उनके तुरंत हरकत में आने से एक बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन

Nepal India News: नेपाल में शुक्रवार को एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान बीच हवा में भिड़ने वाले थे. हालांकि, चेतावनी प्रणाली ने पायलटों को सतर्क कर दिया और उनके तुरंत हरकत में आने से एक बड़ा हादसा टल गया. अधिकारियों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी.

विज्ञापन

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के तीन कर्मचारी निलंबित

नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (CAAN) ने लापरवाही के आरोप में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. सीएएएन के प्रवक्ता जगन्नाथ निरूला ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह मलेशिया के कुआलालंपुर से काठमांडू आ रहे नेपाल एयरलाइंस के एयरबस A-320 विमान और नयी दिल्ली से काठमांडू आ रहे एअर इंडिया के विमान की भिड़ंत होने वाली थी.

जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन

सीएएएन के प्रवक्ता जगन्नाथ निरूला ने कहा कि एअर इंडिया का विमान 19 हजार फुट की ऊंचाई से नीचे की ओर आ रहा था, जबकि नेपाल एयरलाइंस का विमान उसी समय 15 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. प्रवक्ता ने कहा कि जब रडार पर दिखा कि दो विमान आसपास हैं, तो नेपाल एयरलाइंस का विमान नीचे उतरकर सात हजार फुट की ऊंचाई पर आ गया. नागर विमानन प्राधिकरण ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है. सीएएएन ने घटना के समय नियंत्रण कक्ष में तैनात रहे तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया. इस घटना पर एअर इंडिया की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola