न्यूयार्क सिटी के मेयर से स्कूल की छुट्टियों में दिवाली को शामिल करने की मांग

वाशिंगटन : न्यूयार्क सिटी के 40 संगठनों और मंदिरों के गठबंधन ने मेयर बिल डी ब्लेसियो से अनुरोध किया है कि ईद और चंद्र नववर्ष के लिए प्रस्तावित सार्वजनिक छुट्टियों की सूची में दिवाली को भी शामिल किया जाए. मेयर को लिखे पत्र में ‘‘दिवाली कोएलिशन’’ ने शहर में रह रहे हिन्दू, जैन और सिख […]
वाशिंगटन : न्यूयार्क सिटी के 40 संगठनों और मंदिरों के गठबंधन ने मेयर बिल डी ब्लेसियो से अनुरोध किया है कि ईद और चंद्र नववर्ष के लिए प्रस्तावित सार्वजनिक छुट्टियों की सूची में दिवाली को भी शामिल किया जाए.
मेयर को लिखे पत्र में ‘‘दिवाली कोएलिशन’’ ने शहर में रह रहे हिन्दू, जैन और सिख समुदायों के लोगों के लिए इस त्योहार के महत्व को रेखांकित किया तथा उनसे शहर के पब्लिक स्कूलों के उन बच्चों की खासी संख्या पर गौर करने को कहा जो यह त्योहार मनाते हैं.
‘‘दिवाली कोएलिशन’’ की सदस्य डा. उमा मैसोरेकर ने कहा कि दिवाली उनके समुदाय के लिए सबसे बड़ा त्योहार है. उमा यहां की एक प्रमुख मंदिर की अध्यक्ष हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










