उच्चस्तरीय वार्ताओं के साथ आगे बढ़ने को उत्सुक हैं अमेरिका, भारत

वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने आज भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमेरिका और भारत जल्दी ही उच्चस्तरीय वार्ताओं के साथ आगे बढ़ने के लिए उत्सुक हैं. कैरी ने इस हफ्ते स्विट्जरलैंड के शहर मांट्रियो में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से मुलाकात की थी. उन्होंने देवयानी खोबरागड़े के मुद्दे […]
वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने आज भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमेरिका और भारत जल्दी ही उच्चस्तरीय वार्ताओं के साथ आगे बढ़ने के लिए उत्सुक हैं.
कैरी ने इस हफ्ते स्विट्जरलैंड के शहर मांट्रियो में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से मुलाकात की थी. उन्होंने देवयानी खोबरागड़े के मुद्दे को पीछे रखते हुए द्विपक्षीय संबंधों पर आगे बढ़ने की वकालत की.
राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से गणतंत्र दिवस पर भारत को शुभकामनाएं देते हुए कैरी ने कहा कि भारत का वास्तविक जादू जिनता उसकी समृद्ध विरासत में है, उतना ही उसके उज्ज्वल भविष्य में भी निहित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










