थाईलैंड में सरकार समर्थक नेता को गोली मारी, आपातकाल शुरु

बैंकाक: थाईलैंड में सरकार समर्थक एक प्रख्यात नेता को आज गोली मार कर घायल कर दिया गया, जिससे देश में तनाव पैदा हो गया है. वहीं, विपक्षी समर्थकों ने राजधानी में आपातकाल लगाए जाने के बावजूद प्रधानमंत्री यिंगलक शिनवात्र को अपदस्थ करने के लिए अपना प्रदर्शन तेज कर दिया. बैंकाक में 2010 की विशाल रैली […]
बैंकाक: थाईलैंड में सरकार समर्थक एक प्रख्यात नेता को आज गोली मार कर घायल कर दिया गया, जिससे देश में तनाव पैदा हो गया है. वहीं, विपक्षी समर्थकों ने राजधानी में आपातकाल लगाए जाने के बावजूद प्रधानमंत्री यिंगलक शिनवात्र को अपदस्थ करने के लिए अपना प्रदर्शन तेज कर दिया.
सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों द्वारा आपातकाल को नजरअंदाज कर राजधानी के कुछ हिस्सों में प्रदर्शन जारी रखने के बीच यह हमला हुआ है. आपातकाल आज सुबह से प्रभावी हुआ है, जिसके तहत सरकार को भीड़ को नियंत्रित करने और मीडिया पर प्रतिबंध के लिए असीम शक्तियां दी गई है. दरअसल, प्रदर्शनकारी राजनीतिक सुधार किए जाने तक देश में शासन के लिए एक गैर निर्वाचित ‘पीपुल्स काउंसिल’ चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










