इराक में नगर परिषद की इमारत पर हमला, हिंसा में 42 की मौत

तिकरित: इराक में आतंकवादियों ने एक नगर परिषद के मुख्यालय पर हमला किया और कुछ देर के लिए कब्जा कर लिया. अलग अलग स्थानों पर हुए हमलों में 42 लोग मारे गए हैं.अधिकारियों ने बताया कि बगदाद के उत्तर में स्थित सलाहेदीन प्रांत में आतंकवादियों ने नगर परिषद की इमारत और एक थाने पर हमला […]
तिकरित: इराक में आतंकवादियों ने एक नगर परिषद के मुख्यालय पर हमला किया और कुछ देर के लिए कब्जा कर लिया. अलग अलग स्थानों पर हुए हमलों में 42 लोग मारे गए हैं.अधिकारियों ने बताया कि बगदाद के उत्तर में स्थित सलाहेदीन प्रांत में आतंकवादियों ने नगर परिषद की इमारत और एक थाने पर हमला किया.
तिकरित में नगर परिषद के मुख्यालय के निकट आतंकियों ने कार बम विस्फोट किया और उसकभ् इमारत पर कब्जा कर लिया. इमारत में अब भी कर्मचारी काफी देर तक फंसे रहे.
इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि एक भीषण हमला बगदाद से 250 किलोमीटर दूर स्थित बेजी कस्बे में हुआ. यहां चार आत्मघाती हमलावरों ने एक सरकारी इमारत को निशाना बनाकर विस्फोट किया. इस हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










