ePaper

66 लोगों की गला काट कर बेरहमी से हत्या, किस देश में मचा कोहराम?

Updated at : 13 Jul 2025 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
killed slitting throats African Country Congo ( humans image made by ai)

अफ्रीकी देश कांगो में गला रेतकर हत्या (मानव चित्र एआई द्वारा बनाया गया)

killed slitting throats African Country Congo: पूर्वी कांगो के गांव में घुसे आतंकवादी, महिलाओं-बच्चों समेत 66 की बेरहमी से हत्या, क्या यह युगांडा-कांगो के सैन्य ऑपरेशन का बदला था?

विज्ञापन

killed slitting throats African Country Congo: अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी हिस्से में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े विद्रोहियों ने एक बड़ा हमला किया है. इस हमले में 66 लोगों की मौत हुई है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह हमला युगांडा की सीमा के पास इरुमु इलाके के एक गांव में हुआ, जहां आईएस से जुड़े एलाइट डेमोक्रेटिक फोर्सेज (ADF) के लड़ाकों ने अचानक घुसपैठ कर नागरिकों की हत्या कर दी.

घटना के पीछे का मकसद

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पूर्वी कांगो में दूसरे विद्रोही समूह M23 के साथ चल रहे संघर्ष के खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही थी. M23 को कांगो के पड़ोसी देश रवांडा का समर्थन प्राप्त है. अधिकारियों का मानना है कि यह हमला कांगो और युगांडा की संयुक्त सेनाओं द्वारा हाल ही में किए गए बमबारी अभियानों का बदला लेने के लिए किया गया है.

पढ़ें: Why Myanmar killing its Citizens: अपने नागरिकों की हत्या क्यों कर रहा ये देश? भारत का है पड़ोसी

यूएन ने जताया खूनखराबे का अंदेशा

संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रवक्ता जीबी टोबी अकोलो ने इस हमले को खूनखराबा करार दिया है. उन्होंने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात इरुमु के वाल्से वोनकुतु इलाके में यह घटना हुई. स्थानीय सिविल सोसायटी से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या 66 तक पहुंच गई है.

ADF आतंकवादी समूह की जानकारी

ADF युगांडा का एक इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन है, जो कांगो-युगांडा सीमा क्षेत्र में सक्रिय है. यह समूह 1990 के दशक के अंत में युगांडा में बना था और साल 2019 में इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़ गया. ADF के हमले पूर्वी कांगो के गोमा और इतुरी प्रांत तक फैल चुके हैं. इस समूह पर सैकड़ों लोगों की हत्या और बच्चों सहित कई लोगों का अपहरण करने का आरोप है.

इसे भी पढ़ें: इमरान खान के बेटों से हड़की पाक सरकार, प्रदर्शन से पहले ही चेतावनी जारी

killed slitting throats African Country Congo: कांगो में मुस्लिम आबादी

कांगो की कुल आबादी में लगभग 10 फीसदी लोग मुस्लिम हैं, जिनमें से अधिकांश पूर्वी कांगो क्षेत्र में रहते हैं. पिछले कुछ वर्षों में ADF के हमले तेज हो गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा गंभीर खतरे में है. कांगो और युगांडा की सेनाएं इस खतरे से निपटने के लिए कई सैन्य अभियान चला रही हैं, लेकिन इलाके में अभी भी हिंसा जारी है.

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola