ट्वीट करने में सऊदी सबसे आगे

Published at :19 Nov 2013 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
ट्वीट करने में सऊदी सबसे आगे

वाशिंगटन : सउदी अरब में सबसे ज्यादा सक्रि य ट्विटर इस्तेमाल करने वाले हैं. एक शोध के मुताबिक इस माइक्रोब्लॉगिग के इस्तेमाल में जहां सउदी अरब पहले नंबर पर है तो वहीं भारत इसमें 21वें नंबर पर है. रिसर्च एजेंसी पियर रीच के अध्ययन के मुताबिक, ऑनलाइन रहने वाले सऊदी लोगों में से एक तिहाई […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : सउदी अरब में सबसे ज्यादा सक्रि य ट्विटर इस्तेमाल करने वाले हैं. एक शोध के मुताबिक इस माइक्रोब्लॉगिग के इस्तेमाल में जहां सउदी अरब पहले नंबर पर है तो वहीं भारत इसमें 21वें नंबर पर है. रिसर्च एजेंसी पियर रीच के अध्ययन के मुताबिक, ऑनलाइन रहने वाले सऊदी लोगों में से एक तिहाई या 32 प्रतिशत लोग ट्विटर के एक्टिव यूजर हैं.

जबकि भारत, नाइजीरिया और र्जमनी वो देश हैं जो सबसे कम ट्वीट करते हैं. टॉप पांच देश गैर अंगरेजी भाषी : इस अध्ययन में एक्टिव ट्विटर यूजर उन लोगों को कहा गया है जो नियमित ट्वीट करते हैं, न कि सिर्फ लॉगइन रहते हैं.

यही नहीं, अमेरिका में बेशक इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट का जन्म हुआ हो मगर उसकी रैंकिंग भी ट्वीट करने के मामले में आठवीं है. टॉप पांच देश गैर अंगरेजी भाषी देश हैं, जिनमें सऊदी अरब सबसे ऊपर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola