इराक में बम धमाका, 22 की मौत

Published at :18 Nov 2013 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
इराक में बम धमाका, 22 की मौत

बगदाद : इराक में आज हिंसा की विभिन्न घटनाओं में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी और 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए. सुरक्षा अधिकारियों ने 12 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है. राजधानी बगदाद में आज बाजारों, थियेटरों आदि को निशाना बना कर किए गए बम धमाकों में […]

विज्ञापन

बगदाद : इराक में आज हिंसा की विभिन्न घटनाओं में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी और 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए. सुरक्षा अधिकारियों ने 12 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है.

राजधानी बगदाद में आज बाजारों, थियेटरों आदि को निशाना बना कर किए गए बम धमाकों में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच लोगों की अन्य स्थानों पर विस्फोटों में मौत हो गयी. हिंसा की विभिन्न घटनाओं में 70 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं.

सुरक्षा और चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विस्फोट राजधानी के अलग अलग हिस्सों में हुए. विस्फोट स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे के बाद हुए. इस बीच सुरक्षा अधिकारियों ने दावा किया कि हमलों का प्रयास कर रहे 12 आतंकवादियों को मार गिराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola