पाकिस्तान में सुशासन और सुरक्षित निवेश माहौल चाहता है अमेरिका

Published at :22 Oct 2013 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में सुशासन और सुरक्षित निवेश माहौल चाहता है अमेरिका

वाशिंगटन : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपने देश में निवेश आकृषित करने के मकसद से अमेरिकी यात्र पर आए हुए हैं और ऐसे में अमेरिका ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए वहां सुशासन और निवेश के लिए सुरिक्षत माहौल का आह्वान किया है. अपनी आधिकारिक यात्र के दूसरे दिन शरीफ ने अमेरिकी चैंबर […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपने देश में निवेश आकृषित करने के मकसद से अमेरिकी यात्र पर आए हुए हैं और ऐसे में अमेरिका ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए वहां सुशासन और निवेश के लिए सुरिक्षत माहौल का आह्वान किया है.

अपनी आधिकारिक यात्र के दूसरे दिन शरीफ ने अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स में अमेरिकी कार्पोरेट अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करने के साथ ही अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि माइक फ्रोमैन और अमेरिकी उर्जा मंत्री अर्नेस्ट मोनीज से मुलाकात की.अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान पाकिस्तान ने अपनी नाजुक अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में अमेरिकी सहायता की मांग की.

विश्व के दो सबसे बड़े बाजार भारत और चीन से अपने देश की निकटता का हवाला देते हुए शरीफ ने देश के आर्थिक हालात को सुधारने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र किया और पाकिस्तान में अमेरिकी निवेश का आग्रह किया.

इसके साथ ही अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की यात्र के दूसरे दिन सुरक्षा माहौल में सुधार और सुशासन के मुद्दे पर चर्चा हुई.उर्जा विभाग के प्रवक्ता ने बैठक के बाद पीटीआई को बताया, ‘‘उर्जा मंत्री मोनीज ने पाकिस्तान में सुरक्षित निवेश माहौल और सुशासन को बढ़ावा देने वाली नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola