एक साथ चुनेंगे सेना प्रमुख और जेसीएससी अध्यक्ष: शरीफ

Published at :07 Oct 2013 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
एक साथ चुनेंगे सेना प्रमुख और जेसीएससी अध्यक्ष: शरीफ

इस्लामाबाद: एक शीर्ष जनरल की सेवानिवृत्ति के कुछ घंटों बाद आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि वह ज्वाइंट चीफ्सऑफ स्टास कमेटी (जेसीएससी) के प्रमुख और सेना प्रमुख को एक साथ चुनेंगे. जेसीएससी के वर्तमान प्रमुख जनरल खालिद शमीम वायने ने आज अपना कार्यकाल पूरा किया जबकि सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: एक शीर्ष जनरल की सेवानिवृत्ति के कुछ घंटों बाद आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि वह ज्वाइंट चीफ्सऑफ स्टास कमेटी (जेसीएससी) के प्रमुख और सेना प्रमुख को एक साथ चुनेंगे.

जेसीएससी के वर्तमान प्रमुख जनरल खालिद शमीम वायने ने आज अपना कार्यकाल पूरा किया जबकि सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी ने कल घोषणा की थी कि वह 29 नवंबर को अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद पद छोड़ देंगे. उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री आज वायने को उनका उत्ताधिकारी घोषित कर देंगे. हालांकि शरीफ के कार्यालय ने बयान में कहा कि 29 नवंबर को सेना प्रमुख की सेवानिवृत्ति और आठ अक्तूबर से पहले जेसीएससी का उत्तराधिकारी घोषित करना महत्वपूर्ण मुददे हैं जिस पर विस्तृत विचार विमर्श की जरुरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola