मोटापे को मात देकर नीना बनीं मिस अमेरिका

न्यूयॉर्क : अमेरिका में सबसे सुंदर युवती का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय मूल की नीना दावुलूरी उन तमाम लड़कियों के लिए मिसाइल हैं जो मोटापे से छुटकारा पाने और सुंदर काया बनाने की ख्वाहिश रखती हैं. मिस अमेरिका का खिताब जीतने वाली भारतीय मूल की पहली अमेरिकी 24 वर्षीय नीना कुछ इस कदर […]
न्यूयॉर्क : अमेरिका में सबसे सुंदर युवती का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय मूल की नीना दावुलूरी उन तमाम लड़कियों के लिए मिसाइल हैं जो मोटापे से छुटकारा पाने और सुंदर काया बनाने की ख्वाहिश रखती हैं.
मिस अमेरिका का खिताब जीतने वाली भारतीय मूल की पहली अमेरिकी 24 वर्षीय नीना कुछ इस कदर मोटापे का शिकार थीं कि उन्हें मौजूदा समय की काया में आने के लिए करीब 30 किलोग्राम वजन कम करना पड़ा.
एक समाचार पत्र से कहा, जिन लोगों खासकर महिलाओं का वजन बहुत अधिक बढ़ जाता है तो वे यही महसूस करती हैं कि काश वे पहले जैसी काया पा लें. मैं ऐसी स्थिति में रही हूं और इससे खुद को बाहर निकाला. ऐसा कोई भी कर सकता है. वह बुलीमिया से पीड़ित रही हैं. यह खाने संबंधी विकार है जिसका शिकार व्यक्ति खाता है और फिर अपने शरीर के वजन की चिंता में उल्टी कर देता है.
नीना का जन्म सिराकुसे में हुआ था, लेकिन चार वर्ष की उम्र में वह ओक्लाहोमा और फिर दस वर्ष की उम्र में मिशीगन रहने चली गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










