चीन में स्कूल के समीप विस्फोट में 2 मरे, 17 घायल

बीजिंग : चीन के दक्षिण में स्थित गुआंक्शी जुआंग में एक स्कूल के सामने आज हुए भीषण विस्फोट में एक महिला सहित कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए.आधिकारिक मीडिया की खबर के अनुसार, एक पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और […]
बीजिंग : चीन के दक्षिण में स्थित गुआंक्शी जुआंग में एक स्कूल के सामने आज हुए भीषण विस्फोट में एक महिला सहित कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए.आधिकारिक मीडिया की खबर के अनुसार, एक पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और दस छात्रों सहित 17 लोग घायल हो गए जिन्हें एक समीपवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रत्यक्षदर्शी ने शिन्हुआ को बताया ‘‘पहले मोटरसाइकिल में आग लगी और फिर बहुत जोर की आवाज के साथ धमाका हुआ जिसे दूर दूर तक सुना जा सकता था.’’विस्फोट स्थल के आसपास करीब दर्जन भर मोटरसाइकिलें, कारों की खिड़कियों के टूटे कांच और अन्य सामान बिखरा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










