पाक ने एलओसी के निकट स्कूलों, दफ्तरों को बंद करने का दिया आदेश

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर तनाव को देखते हुए इसके निकट के सरकारी दफ्तरों और शैक्षणिक संस्थाओं को करीब एक सप्ताह तक बंद रहने का आदेश दिया है.सीमा पर हो रही गोलीबारी के कारण नागरिकों की मौत के मद्देनजर यह फैसला किया गया है. कल भारतीय सैनिकों की कथित गोलीबारी में दो महिलाओं […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर तनाव को देखते हुए इसके निकट के सरकारी दफ्तरों और शैक्षणिक संस्थाओं को करीब एक सप्ताह तक बंद रहने का आदेश दिया है.सीमा पर हो रही गोलीबारी के कारण नागरिकों की मौत के मद्देनजर यह फैसला किया गया है. कल भारतीय सैनिकों की कथित गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत हो गई थी और सात लोग घायल हो गए.
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘स्कूलों और दफ्तरों को बंद रखने का आदेश शुक्रवार तक के लिए है. नियंत्रण रेखा के तीन किलोमीटर के दायरे में मौजूद दफ्तरों और स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है.’’ उन्होंने कहा कि सभी स्कूल सोमवार को खुल जाएंगे.
पिछले कुछ सप्ताह में नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के बीच तनाव बढ़ गया है. दोनों देशों के बीच नवंबर, 2003 में संघर्ष विराम हुआ था, लेकिन के हाल के दिनों में पाकिस्तान की ओर से कई बार इसका उल्लंघन किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










