चीन अब पश्चिमी हिस्से के विकास पर देगा ध्यान

बीजिंग : नरमी का सामना कर रही विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने आज कहा कि सरकार अब वृद्धि बढ़ाने के लिए पश्चिमी क्षेत्र के दूर-दराज इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी. ली ने इस क्षेत्र के दौरे में आधिकारिक मीडिया से कहा कि चीन […]
बीजिंग : नरमी का सामना कर रही विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने आज कहा कि सरकार अब वृद्धि बढ़ाने के लिए पश्चिमी क्षेत्र के दूर-दराज इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी.
ली ने इस क्षेत्र के दौरे में आधिकारिक मीडिया से कहा कि चीन आर्थिक वृद्धि का नया दौर शुरु करने के लिए अपने पश्चिमी क्षेत्र के विकास कार्यक्रम पर दांव लगा रहा है. सकरार इस क्षेत्र के लिए अलग नीति पर विचार कर रही है जिसके तहत बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर भारी खर्च किया जाएगा. ली ने कहा ‘‘हम पश्चिम क्षेत्र में बुनियादी ढांचों के लिए और तरजीही नीतियां बनाएंगे ताकि रेल एवं सड़क मार्ग के निर्माण और उन्नयन में तेजी लाई जा सके.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










